देश

Monsoon 2023: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 48 घंटे में केरल में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया फोरकास्ट

Monsoon 2023: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले 48 घंटों में मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है. वहीं आईएमडी ने बुधवार को तमिलनाडु में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून 9 जून तक और केरल में 11 जून तक जारी रहेगा. इस दौरान इन इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और मुसलाधार बारिश होगी. वहीं लक्षद्वीप में 9-11 जून और कर्नाटक में 10 और 11 जून को भारी बारिश होने की बात कही गई है.

बता दें कि इससे पहले मोसम विभाग ने कहा था कि इस साल केरल में मानसून के आगमन में देरी हो सकती है. आईएमडी ने मंगलवार को कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेजी आएगी.” आमतौर पर उत्तर की ओर बढ़ने और 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर करने से पहले मानसून सामान्य रूप से 1 जून के आसपास केरल में आता है. आईएमडी ने 16 मई को कहा था कि मानसून के 4 जून को 2-4 दिन आगे पीछे केरल पहुंचने की संभावना है.

अरब सागर में बन रहा है दबाव- IMD

अरब सागर में उठे चक्रवात के कारण दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले 48 घंटे में केरल के तट पर तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ दस्तक दे सकता है. अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. पछुआ हवाएं मानसून को आगे की तरफ धकेल रही हैं. इस समय अरब सागर की बजाय बंगाल की खाड़ी की तरफ से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है.

बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिहाज से मानसून मह्त्वपूर्ण है. दरअसल, भारत के कृषि क्षेत्र का 51% उत्पादन का 40% बारिश पर आधारित है. देश की 47% आबादी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है या यूं कहे भरपूर मानसून का सीधा संबंध स्वस्थ ग्रामीण अर्थव्यवस्था से होता है.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अरहर दाल की एमएसपी पर 400 रुपये की बढ़ोतरी, इन फसलों की MSP में भी हुई वृद्धि

सरकार ने जारी की चेतावनी

इस बीच केरल सरकार ने चक्रवात और मानसून के खतरे को देखते हुए मछुआरों को गहरे समुद्र में जाने से रोकने के लिए चेतावनी जारी की है. एक मछुआरे ने एएनआई को बताया कि मंगलवार की रात तेज हवाएं चलने के बाद वे किनारे के करीब रह रहे हैं और गहरे समुद्र में नहीं जा रहे हैं.

क्या है मानसून?

बता दें कि मानसून एक मौसमी परिवर्तन है. जैसे ही भारत में गर्मी शुरू होती है तो लोग राहत की उम्मीद लगाये आसमान की तरफ निहारना शुरू कर देते हैं. ऐसे में सबको इंतजार होता है तो सिर्फ मानसून का. जैसे ही मानसून देश में प्रवेश करता है तो वह अपने साथ लाता है खूब सारी बारिश और ठंडी हवाएं. ये बारिश लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाती है. मानसून के आगमन के साथ ही किसानों के चेहरे भी खिलखिला उठते हैं, क्योंकि मानसून की बारिश फसलों के लिए बहुत लाभकारी होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago