देश

Meerut News: मेरठ में महिला वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास ही गोलियों से भूना

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को महिला वकील अंजली गर्ग को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया. जानकारी के मुताबिक वह दूध लेकर घर वापस लौट रही थीं और जैसे ही घर के गेट के पास पहुंचीं, बदमाशों ने उनको गोलियों से भून दिया. इसके बाद वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. पूरा मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र के न्यू मेवला कालोनी का है.

इस मामले में पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन करने में जुट गई है. यह घटना सुबह 6.30 बजे की बताई जा रही है. इस सम्बंध में जानकारी सामने आ रही है कि महिला का ससुराल वालों से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. सूत्रों की मानें तो महिला वकील ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी.

ये भी पढ़ें- सियासी खटास में फल लाएंगे मिठास, ममता बनर्जी ने PM मोदी को इस साल भी भेजे आम

वहीं महिला की हत्या के मामले में मेरठ के अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की है. एक वकील ने कहा कि नाकारा पुलिस ने महिला को कोई सुरक्षा नहीं दी, जिससे उनको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. वकील ने बताया कि अंजली गर्ग ने आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी और पुलिस के उच्च अधिकारियों के दफ्तर के 6 महीने से चक्कर काट रही थीं और अपनी जान की सुरक्षा के लिए गुहार लगा रही थीं.

अधिवक्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर एसएसपी ऑफिस का घेराव किया है. वहीं एसएसपी ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि, महिला का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था. आशंका है कि इसी विवाद में उनका हत्या हुई है. मामले की पुलिस पूरी छानबीन कर रही है.

पति से चल रहा था दो साल से विवाद

जानकारी सामने आ रही है कि मृतक महिला वकील अंजलि गर्ग का अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट पति नितिन गर्ग से पिछले दो साल के विवाद चल रहा था और 3 साल पहले ही उनका तलाक हुआ था. वह तभी से अलग रहती थीं. पति दिल्ली में नौकरी करता था. फिलहाल जिस मकान में अंजलि रह रही थीं वह भी ससुराल पक्ष (ससुर पवन गर्ग) के ही नाम था और उसको ससुराल वालों ने शालू बेकरी के मालिक यशपाल को बेच दिया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान भी काफी विवाद हुआ था, लेकिन अंजलि ने मकान नहीं छोड़ा. इसी के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था.

वहीं एसपी सिटी ने ये भी जानकारी दी कि मकान के विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे रहे थे और दोनों पक्षों को पुलिस ने पाबंद किया था. हालांकि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

9 minutes ago

‘जनता और राष्ट्र की सेवा ही सुशासन का आधार’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, जानें इसका अर्थ

PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…

10 minutes ago

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

16 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

41 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

59 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago