लखनऊ में हो रही है झमाझम बारिश, लहरा रहे हैं पेड़-पौधे
UP Weather Update: जुलाई माह में भीषण गर्मी और उमस झेलने के बाद जैसे ही यूपी ने अगस्त में प्रवेश किया, वैसे ही झमाझम बारिश से लोगों राहत मिल गई है. एक अगस्त की सुबह जहां बारिश ने मौसम खुशनुमा बनाया था, लेकिन दोपहर होते-होते उमस और गर्मी बढ़ गई थी तो फिर एक अगस्त की रात में बादल इस कदर घिरे कि, भोर से ही लखनऊ, कानपुर, उन्नाव सहित आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हो रही है. तो वहीं मौसम विभाग ने भी अगस्त के महीने में अच्छी बारिश होने की सम्भावना जताई है.
मौसम विभाग ने 6 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. साथ ही लोगों को चेतावनी जारी की है कि बारिश के दौरान बाहर न निकलें. तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है. तो वहीं बुधवार सुबह से करीब-करीब पूरे प्रदेश में बदरा घिरे हुए हैं और जमकर बारिश हो रही है. हालांकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी के ही आसार मौसम विभाग ने जताए हैं.
राजधानी लखनऊ की बात करें तो सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है व लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली है. हालांकि कई जगहों पर जलभराव से लोगों को समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं.
वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है मौसम विभाग ने जारी किया है. इसी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना भी जताई गई है.
मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण भाग जहां तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना को छोड़कर अधिकतम तापमान में अगले 5 दिन तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार जताए हैं. वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगल पांच दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है. इसी के साथ आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव अनेक सथानों पर आज बारिश होते रहने की संभावना जताई है. तो वहीं पूर्वी यूपी के जालौन, ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा,हमीरपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र के करीब सभी स्थानों पर भारी बारिश की सम्भावना जताते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इसी के साथ तेज हवाओं के चलने के साथ गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. साथ ही बारिश के दौरान किसानों को खेतों में काम न करने की सलाह दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…