देश

UP Politics: भाजपा में शामिल होने को लेकर पल्लवी पटेल का बड़ा खुलासा, बोलीं- डूबते जहाज की सवारी कौन करता है

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे पास आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही राजनीतिक दलों के नेता अपनी तैयारी को तेज करने में जुटे हैं और सियासी नैया पार लगाने की जुगत भिड़ा रहे हैं. तो इसी बीच जमकर दल-बदल अभियान जारी है.राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि यूपी में सपा की सहयोगी रहीं अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल भाजपा का दामन थाम सकती हैं. हालांकि इस बयान का उन्होंने खंडन करते हुए अपनी आगे की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है.

पल्लवी पटेल ने इस सुर्रे पर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि, डूबते जहाज की सवारी कौन करता है. मैं जहां हूं खुश हूं. सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल ने साफ तौर पर चर्चाओं का खंडन करते हुए कहा है कि, कहीं और जाने का सवाल ही नहीं उठता. एक निजी चैनल से बात करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि, इतने निचले स्तर की सवारी नहीं करती हूं. इसी के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी से अपने गठबंधन को लेकर कहा कि, हम 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में आए थे. इसी के साथ रहेंगे. सपा के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा कि, अभी तक हमारे रिश्ते मुद्दों के आधार पर और व्यक्तिगत तौर पर बहुत मधुर हैं. बता दें कि पल्लवी पटेल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हराकर ही सिराथू से सपा विधायक की सीट पर जीत हासिल की थी. पल्लवी पटेल के भाजपा के साथ शामिल होने को लेकर उस समय चर्चा तेज हुई थी, जब योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. बता दें कि सोमवार को मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति और अपना दल एस के नेता आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा था कि, “कोई भी आए सबका स्वागत है.” तो वहीं अब इस चर्चा को लेकर पल्लवी ने खंडन कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Article 370: अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट में आज से रोजाना होगी सुनवाई, 2019 में मोदी सरकार ने खत्म किया था राज्य का विशेष दर्जा

की जा रही है चुनाव की तैयारी

भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं का खंडन करते हुए पल्लवी पटेल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, हम लोग 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी रणनीति के साथ जुटे हुए हैं. इसी के साथ उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कहा कि, वह न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में सबसे ज्यादा सम्भावनाओं वाले चेहरे हैं. वह पिछड़ा वर्ग के लिए प्रगतिशील नेता हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, सपा के साथ रहकर हर स्तर पर सम्मान और सहयोग मिला है. इसी के साथ कहा कि यही वजह है कि, हम बहुत अच्छे से अपने मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

10 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

15 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

41 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago