देश

Monsoon: राहत की आहट… मानसून ने भारत में दी दस्तक, इन जगहों के लिए IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Monsoon News: उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और बिहार सहित देश के तमाम हिस्सों में लोग लू और भीषण गर्मी से परेशान हैं. कहीं-कहीं तो पारा 45 से लेकर 50 के पार भी पहुंच गया है. कूलर-एसी तक से राहत नहीं मिल रही है. ऐसे में राहत भरी खबर सामने आ रही है.

दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले गुरुवार यानी आज केरल तट पर दस्तक दे दी है और अब ये पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है. बता दें कि मौसम विभाग ने 15 मई को केरल में और 31 मई तक मानसून के दस्तक देने की सम्भावना जताई थी तो वहीं बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केरल में भारी बारिश हो रही है, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तो वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि इसी वजह से मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है तो वहीं इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी आने का एक कारण हो सकता है. बता दें कि पिछले साल मानसून ने 8 जून को दस्तक दी थी तो वहीं 2022 में 29 मई को आया था. बता दें कि आने वाले 15 दिनों में उत्तर भारत तक मानसून पहुंच जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें-PM Modi Letter: जानें वाराणसी के इन 31,358 वोटर्स को क्यों दी जा रही है पीएम मोदी की चिट्ठी और क्या लिखी गई है बात?

यहां के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, पथानामथिट्टा, कोल्लम, कोट्टायम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम,इडुक्की, पलक्कड़, त्रिशूर, कोझिकोड, मलप्पुरम में येलो अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ ही मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि समुद्र में जाकर मछली न पकड़ें.

यहां 5 जून को दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग ने त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम में मानसून के लिए सम्भावना जताई है कि 5 जून को यहां मानसून पहुंचेगा. तो वहीं आईएमडी ने ये भी कहा है कि इस दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती दिखाई दे रही हैं.

जानें कब की जाती है मानसून के आगमन की घोषणा

बता दें कि केरल में मानसून के आगमन की घोषणा मौसम विभाग तब करता है, जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक बारिश होती है. तो इसी के साथ ही आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) कम होता है और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

31 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

50 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

59 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

60 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago