केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.
Amit Shah In UP: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है. इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते बुधवार (29 मई) को देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला.
अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है. सपा की सरकार में रमजान के मौके पर बिजली मिलती थी, लेकिन जन्माष्टमी पर बिजली काट दी जाती थी. लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था. उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर 70 साल से अधिक समय तक राम मंदिर के निर्माण को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही राम मंदिर का निर्माण हो सका.
गृह मंत्री ने जनता से कहा, ”यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है. आप मंदिर बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ हैं या रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के साथ?” उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन दलों ने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है.
अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, लेकिन भाजपा के लोग परमाणु बम से नहीं डरते. पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा और हम इसे वापस लेंगे.’
-भारत एक्सप्रेस
US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…
Sharad Purnima Kab Hai: 25 अक्टूबर 2026 को मनाई जाने वाली शरद पूर्णिमा पर 30…
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…
बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…