देश

UP News: रडार पर आजम खान के रिश्तेदार, अब समधी की फैक्ट्री पर पड़ा GST टीम का छापा

Moradabad News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के समधी की फैक्ट्री में जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है. बीते दिनों उनके साथ ही उनके करीबियों के घर में आयकर विभाग के छापा मारा था. आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम के ससुर रिजवान खान की मुरादाबाद फर्म में जीएसटी टीम ने छापेमारी की है. सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उनकी एक्सपोर्ट फर्म में वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी टीम ने छापेमारी की.  बताया जा रहा है कि उनकी एक्सपोर्ट फर्म यूनिवर्सल आर्क, मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में एकता विहार कॉलोनी के पास है. यहां से पीतल हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों का एक्सपोर्ट होता है.

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी सोमवार शाम लगभग 4 बजे चार गाड़ियों से अचानक यूनिवर्सल आर्क फैक्ट्री पहुंचे. अचानक पड़ी रेड के बाद फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया. बताया जा रहा है कि टीम ने जीएसटी से संबंधित खरीददारी और एक्सपोर्ट के बिलों की चेकिंग की है. वहीं आजम के समधी रिजवान खान ने इसे रूटीन चेकिंग बताया है. उनका कहना है कि, जीएसटी के अधिकारी इस तरह की चेकिंग के लिए फैक्ट्री आते रहते हैं. उन्होंने मीडिया से ये भी कहा है कि हम लोग गैर राजनीतिक लोग हैं और हमारा एक्सपोर्ट का कारोबार है. हाल ही में आजम खान पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी से इसका कोई लेना-देना नहीं है. फिलहाल जीएसटी की टीम यूनिवर्सल आर्क फैक्ट्री में जांच कर रही है. हालांकि अभी अधिकारियों की ओर से रिजवान खान की फैक्ट्री में क्या मिला क्या नहीं की जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लागू हुआ तो कितनी बदल जाएगी देश की सियासत? जानें

जीएसटी में गड़बड़ी

वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने इस छापेमारी को लेकर बयान जारी किया है. अधिकारियों ने कहा कि यूनिवर्सल आर्क फैक्ट्री में निर्यात किए गए माल पर जो जीएसटी रिफंड लिया गया है और जो माल अन्य फर्मों से खरीदा गया है, उनमें से जिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से यूनिवर्सल आर्क ने माल खरीदा है, कुछ फर्जी पाई गई हैं. साथ ही टीम ने ये भी जानकारी दी है कि फर्म में जीएसटी सम्बंधित गड़बड़ी की शिकायत मिली है. इसलिए टीम यूनिवर्सल आर्क फर्म की खरीददारी और एक्सपोर्ट की जांच कर रही है और फर्म का स्टॉक भी चेक किया जा रहा है. टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंची है.

आजम खान के समधी की फैक्ट्री में जीएसटी की छापेमारी के बाद न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है बल्कि मुरादाबाद में फर्जी जीएसटी बिलों के जरिए धंधा करने वाली कम्पनियों में भी हड़कंप मच गया है. सूत्रों की मानें तो वाणिज्य कर विभाग को शेल कंपनियों के जरिए जीएसटी बिलों में किए जा रहे फर्जीवाड़े को लेकर शिकायत मिली है. इसके बाद से ही मुरादाबाद में जीएसटी की फर्जी बिलिंग को लेकर जांच जारी है.

बता दें कि मुरादाबाद से विश्व भर में पीतल के हैंडीक्राफ्ट आइटम निर्यात किए जाते हैं और निर्यात होने वाले माल पर सरकार निर्यातकों को टैक्स रिफंड देती है. ऐसी बात सामने आ रही है कि कुछ शेल कंपनियां सरकार के टैक्स की चोरी करने के लिए फर्जी नाम-पते से जीएसटी बिलों का धंधा कर रही हैं. इसी तरह की कुछ शिकायतें मिलने के बाद मुरादाबाद में जीएसटी को लेकर वाणिज्य विभाग की टीम ने छापा मारा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

4 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

43 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago