देश

Deoria News: भगवान को भी नहीं छोड़ा तस्करों ने, एक करोड़ में बेचने जा रहे थे भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वाहन चेकिंग के दौरान जिले की सलेमपुर कोतवाली पुलिस को भगवान श्रीकृष्ण की चोरी की गई अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है. साथ ही करोड़ों की इस मूर्ति को बेचने जा रहे सरगना समेत पांच तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक तस्कर मूर्ति को एक करोड़ से अधिक के दाम में बेचने के लिए गाजियाबाद जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में इनको दबोच लिया गया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सोमवार दोपहर को सलेमपुर कोतवाली पुलिस नदावरपुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान मझौलीराज की तरफ से एक सफेद इनोवा कार आते हुए पुलिस को दिखाई दी. पुलिस ने चेकिंग के लिए कार को रोका और तलाशी ली तो कार से अष्टधातु की मूर्ति बरामद होने के बाद पुलिस चौंक गई और इसी के तुरंत बाद पुलिस ने कार सवार पांच तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो तस्करों ने बताया कि वह मूर्ति को बेचने के लिए गाजियाबाद जा रहे थे. वे लोग 1.20 करोड़ रुपये में मूर्ति बेचने जा रहे थे. पूछताछ में पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि, गिरफ्तार तस्कर रमाकांत कुशवाहा शातिर चोर है और वह मंदिरों से बेशकीमती मूर्तियों को चोरी करने का काम करता है. इस गिरोह का सरगना सतीश चंद है जो कि राजेपपुर थाना सराय जिला जौनपुर का है. गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि, सतीश चंद के माध्यम से ही बेशकीमती मूर्तियों का सौदा वो लोग करते हैं. हालांकि अभी तक रमाकांत ने पूछताछ के दौरान पुलिस को ये नहीं बताया है कि, उसने मूर्ति कहां से चुराई. इस वजह से पुलिस इस मामले को लेकर परेशान है. तो वहीं पुलिस ने भी इस मूर्ति की कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी है. इस पूरे मामले को लेकर देवरिया के एएसपी डॉ. राजेश सोनकर ने मीडिया को जानकारी दी कि, वाहन चेकिंग के दौरान कार से अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई है. पुलिस टीम ने कार सवार पांच तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश पुलिस टीम कर रही है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- UP: अपर्णा यादव को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी BJP! दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ हुई मुलाकात, सीट को लेकर बढ़ रहा सस्पेंस

ये लोग हुए गिरफ्तार

रमाकांत कुशवाहा निवासी टोला अहिबरन राय थाना श्रीरामपुर देवरिया
आकाश यादव निवासी मुजफ्फरपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़
सतीश चंद निवासी राजेपुर थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर
राधेश्याम गौतम निवासी देवपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
प्रशांत पाटिल निवासी धरमपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago