देश

MP: हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस पलटी, 14 की मौत, 40 लोग घायल

मध्य प्रदेश के रीवा के नेशनल हाईवे-30 पर बस बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें 40 लोग घायल बताये जा रहे हैं. इस हादसे का पता तब चला जब राहगीरों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी.इसके बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और उसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.  आठ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे.  वहीं शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी. तभी अचानक रात 11.30 बजे एक बस ट्रॉले से टकरा गई. तभी ये हादसा हुआ.बताया जा रहा है कि बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे. हादसे में 40 के करीब लोगों के बुरी तरह जख्मी होने की जानकारी मिली है. वहीं, 15 लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद कुछ लोग कैबिन में फंस गए थे, जिनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया.

इस हादसे में रीवा पुलिस अक्षीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि 15 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है और 40 घायल है. सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी. तभी रीवा के सुहागी पहाड़ी के पास  ये हादसा हुआ है. 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने देर रात रीवा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  सुबह उत्तर प्रदेश के  CM योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की और उन्हें इस हादसे के बारे में अवगत कराया है. उन्होंने ने बताया कि देर रात यह सड़क हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही रीवा जिले के कलेक्टर एसपी सहित बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जिला प्रशासन ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन किया. हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके पार्थिव शरीर अभी त्योथर में रखे हुए हैं. इसके साथ ही जो व्यक्ति जो सुरक्षित हैं या कम घायल है उन्हें फर्स्ट एड दे करके रात को ही दो बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचाया गया है. CM शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रु. और घायलों को 50,000₹की  सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

5 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

13 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

33 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

38 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

39 minutes ago