नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा का मऊ जनपद को तोहफा
उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने मऊ जिले को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिलाया है.उन्होंने ऐलान किया है कि मऊ में अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज बनेगा, जिससे मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा.उनके निवेदन पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण को मंजूरी दी है.
राज्य के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा की जब से यूपी की सियासत में एंट्री हुई है तभी से वह प्रदेशवासियों की खिदमत करने के साथ-साथ चमत्कारिक ढंग से अपने गृह जनपद को सजाने और इसके विकास कार्यों में लगे हैं.अपने शुरुआती दिनों में ही उन्होंने जनहित के कई काम संपन्न करा दिए.
नगर विकास मंत्री ने, इसके अलावा मऊ से नई ट्रेन चलाने से लेकर मऊ में बस अड्डे का पुनर्निर्माण कराने की बात भी कही.मऊ में रास्तों की मरम्मत हो या चौराहों का सौन्दर्यीकरण, ये भी उनकी प्राथमिकता सूची में है.इसके अलावा मऊ में महिला अस्पताल की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा और साथ ही सदर अस्पताल में सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी.
नगर विकास मंत्री ने सभी ब्लॉक और गांव के स्वास्थ केंद्रों की सुविधाएं बढ़ाने के बारे में भी कदम उठाए हैं.इसके तहत ऑक्सीजन प्लांट हो या कॉन्सेंट्रेटर या अन्य सुविधाएं सभी को दुरुस्त कराया जाएगा.साथ ही बाढ़ नियंत्रण और रोजगार दिए जाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है.
अब ऐसा लग रहा है कि उनके प्रयासों से मऊ ज़िले में मेडिकल कालेज का सपना जल्द साकार होगा.इसे लेकर स्थानीय लोग बहुत खुश हैं और उन्होंने नगर विकास मंत्री को बधाई दी है.गौरतलब है कि इस साल सितम्बर महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मऊ आगमन के दौरान उन्होंने इलाके में मेडिकल कॉलेज के बारे में बात की थी, जिसे स्वीकृत करके उत्तर प्रदेश सरकार ने मऊ ज़िले में पीपीपी मॉडल
से मेडिकल कोलेज स्थापित करने के लिए LOI जारी कर दिया है.मेडिकल कॉलेज की मंजूरी के लिए ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है.
-भारत एक्सप्रेस
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…