देश

Pravasi Bharatiya Divas: सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट भारत में हो रहा

Pravasi Bharatiya Divas: मध्य प्रदेश सरकार ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन इंदौर में किया है. इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया. सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर टेक्नोलॉजी की बात करें तो भारतीयों ने इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल अपना लोहा मनवाया है, बल्कि कई स्थानों पर ऐसी स्थिति पैदा हुई है कि अगर भारतीय न हो तो कंपनियों का काम ठप हो जाए.

युवा भारतीय प्रवासी दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ कहा तो सारी चीज़ें भारत में बनने लगीं. डिजिटल इंडिया से पूरी दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट भारत में हो रहा है और स्किल इंडिया से नौजवानों को कौशल सिखाया जा रहा है.

देश को विकास के ऊंचाइयों तक ले जाएंगे युवा- एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हमारा प्रयास प्रवासी भारतीयों के लिए अपने समर्थन को अधिकतम करना है. हमारा लक्ष्य ऑनलाइन तंत्र के माध्यम से शिकायतों के निवारण पर ध्यान केंद्रित करना है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश और विदेश में भारतीय युवा इस देश के विकास को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डायस्पोरा है- विदेश मंत्री

इंदौर में आयोजित युवा भारतीय प्रवासी दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. जय शंकर ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डायस्पोरा है और कई लोग कहेंगे कि सबसे प्रतिभाशाली हैं. लेकिन हमारे बारे में सबसे अनोखी बात यह है कि विदेशों में समुदाय और मातृ भूमि के बीच संबंध बहुत गहरा है.

युवा देश की गौरवशाली संपत्ति- अनुराग ठाकुर

इंदौर में आयोजित युवा भारतीय प्रवासी दिवस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा देश की सबसे अधिक उत्पादक और गौरवशाली संपत्ति है. युवाओं में ऊर्जा है, नवप्रवर्तन का जुनून है. हम रोजाना युवा पीढ़ी की प्रेरक कहानियों से रू-ब-रू होते हैं जो कुछ नवोन्मेषी लाते हैं और क्रियान्वित करते हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: CM शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी से मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के वर्चुअल उद्घाटन का किया अनुरोध

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने विदेशों में व्यावहारिकता दिखाई है. भारतीय प्रवासी युवाओं में विशेष और अद्वितीय गुण हैं. यह एक ऐसा युग है जहां हम अपनी संभावनाओं के बारे में तेजी से आश्वस्त हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जुड़ना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago