मनोरंजन

Bigg Boss 16: शालीन-टीना कर रहे थे बच्चें की प्लानिंग! बिग बॉस में होगी घरवालों की एंट्री

Bigg Boss 16:  बिग बॉस 16 की बात करें तो इस शो में अक्सर झगड़ा होता हुआ नजर आता हैं. चाहे वो कंटेस्टेंट एमसी स्टैन हो या अर्चना गौतम  दोनों ही प्रतियोगी कभी घर के कामों को लेकर तो कभी माता – पिता को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं. शनिवार का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने एमसी स्टैन और अर्चना गौतम के बीच हो रहे लड़ाई झगड़ों को लेकर दोनों की जमकर क्लास लगाई. उन्हें उनकी गलतियों के लिए होस्ट ने बहुत डांटा. इसके अलावा शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते को लेकर भी घर वालों के सामने काफी सारी बातें कहीं. वहीं, आज रविवार के एपिसोड में आठ प्रतियोगियों के परिजनों की बिग बॉस के शो में एंट्री होगी. इसके बाद परिवार के सदस्य पूरे एक हफ्ते तक साथ रहेंगे. आने वाले एपिसोड में शालीन और टीना के बीच दूरियां भी देखने को मिलेंगी.

शालीन-टीना कर रहे थे बच्चों की प्लानिंग

बिग बॉस 16 के रविवार के एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है. इस प्रोमो में शालीन और टीना गार्डन एरिया की छत पर बैठे होते हैं. शालीन काफी परेशान नजर आते हैं, क्योंकि टीना उनसे बात नहीं कर रही है. शालीन टीना से पूछते हैं कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो? जवाब में टीना करती हैं- कि हां मेरे मन में आपके लिए फीलिंग्स हैं, लेकिन मैं यह कह सकती हूं कि आप ही थे, जो मेरे साथ खेल रहे थे? यहां मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ी हैं. तुम्हारी नहीं. इसके बाद शालीन कहते हैं कि- पहले तुमने कहा था कि शालीन मैं तुमसे प्यार करती हूं और अब तुम पीछे हट गईं. टीना जवाब देती हैं- हम एक-दूसरे को बेवकूफ बना रहे हैं. शालीन कहते हैं कि हम अपने बच्चों की बात कर रहे थे. टीना फिर हाथ जोड़कर कहती हैं कि- मेरी इमेज पहले ही बर्बाद हो चुकी है,आप मत रहिए मेरे साथ.

ये भी पढ़ें- मां बनने को बेताब हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा, प्रेग्नेंसी की कर रही हैं प्लानिंग

कंटेस्टेंट के घरवाले बिग बॉस में रहेंगे एक सप्ताह

प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि घर के सभी कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में बैठे हैं और बिग बॉस उनसे कहते हैं कि आप सभी अपने घरवालों को मिस कर रहे होंगे. एक लंबे इंतजार के बाद घरवाले अपनों के साथ रहेंगे. इसके बाद कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य स्क्रीन पर दिखाई देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

5 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

13 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

18 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

30 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

44 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

47 minutes ago