देश

कमलनाथ और कांग्रेस ने रोका था बुंदेलखंड का विकास- टीकमगढ़ में जमकर बरसे सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिले के जतारा में विकास पर्व के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान लगभग ₹138 करोड़ के विकासकार्यों की सौगातें दीं. मुख्यमंत्री ने ₹59.89 करोड़ लागत की नल जल योजना और ₹42 करोड़ लागत की सड़क समेत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां ऐतिहासिक रोड-शो भी किया। इस रोड-शो में काफी जन-सैलाब उमड़ा। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस दौरान भारतीय जनता की पार्टी सरकार एक परिवार को 72 हजार रुपये साल के दे रही है। बताइए क्या आपको कहीं ऐसी सरकार मिली। प्रदेश में जिन नागरिकों के रहने के लिए जमीन नहीं है, उनको हम पट्टा देंगे। हम स्कूल के टॉपर बच्चे को स्कूटी दिलवा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई का खर्च शिवराज सरकार उठा रही है। फीस कितनी भी हो फीस मम्मी-पापा नहीं मामा शिवराज भरवाएंगे।15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती पूरी हो जाएगी, इसके बाद भी भर्ती अभियान जारी रहेगा। सरकार ने युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना बनाई है। 13 अगस्त से इसकी शुरुआत हो रही है।

कांग्रेस पर बरसे सीएम

कांग्रेस पर बरसते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बानसुजारा सिंचाई परियोजना जैसी बनाई क्या? कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू छोड़ा था, हमने विकासशील बनाया।

बेटियों के बिना नहीं चलेगी दुनिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के बगैर यह दुनिया नहीं चल सकती। इसलिए मैंने सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। सीएम ने कहा कि मैंने तय किया कि मप्र की धरती पर अगर बेटी पैदा होगी तो वह लखपति पैदा होगी। आज प्रदेश की हर बेटी लखपति पैदा हो रही है।

ऐसे बढ़ाई जाएगी 3 हजार राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भाग्यशाली भाई हूं, जिसकी सवा करोड़ बहनें हैं। एक साल में बहनों के खातों में 15 हजार करोड़ रुपये डाले जाएंगे। पैसे का इंतजाम होते ही 1 हजार 250 रुपये बहनों के खाते में डाले जाएंगे। ढाई-ढाई सौ रुपये बढ़ाकर लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार रुपये तक की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से बहनों की आमदनी 10 हजार रुपये महीना करना हमारी सरकार का लक्ष्य है। फिर 10 तारीख आ रही है, 10 तारीख को ठीक 2 बजे आपके खाते में पैसे डालूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 28 अगस्त को बहनों से संवाद करूंगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा मध्यप्रदेश में मजबूत की, बेटियों से दुराचार करने वालों के घर बुलडोजर चल रहे, शहरों और गांव में शराब के अहाते बंद किए गए हैं।

कमल नाथ से बचके रहना

सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कांग्रेस ने तो हमारी कई योजनाएं बंद कर दी थी। बैगा, भारिया, और सहरिया बहनों को जो हम कांग्रेस ने ₹1000 महीने देते थे कमलनाथ ने वह बंद कर दी थी। वह कमल नाथ नहीं करप्शन नाथ निकले। ऐसी सरकार से बचकर रहना।

कांग्रेस ने ब्याज चढ़ाया, हमने उतारा

सीएम शिवराज ने कहा कि किसानों को प्रतिवर्ष ₹6 हजार प्रधानमंत्री मोदी जी रहे रहे हैं। अब मध्य प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत ₹6 हजार देगी। किसानों को कुल 12 हजार रुपये मिलेंगे। कांग्रेस की सरकार के समय किसानों को 18% ब्याज पर कर्ज मिलता था, लेकिन मेरी सरकार ने हमने इसे धीरे-धीरे कम कर 0% किया। आज किसानों को कर्ज लेने में ब्याज नहीं देना पड़ता।

कमल नाथ ने गरीबों का मजाक बनाया

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने गरीबों को जूते-चप्पल पहनाईं तो कमल नाथ ने मजाक उड़ाया। सीएम ने कहा कि अरे कमल नाथ तुम क्या जानों नंगे पैर चलने का दर्द। तुम तो उद्योगपति हो।

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

11 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

15 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

24 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

25 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago