रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
निलंबित बसपा नेता दानिश अली
Danish Ali Suspended From BSP: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सांसद दानिश अली को निलंबित कर दिया है. दानिश अली उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद थे. निलंबन के बाद दानिश ने दिल्ली में मीडिया के समक्ष बयान जारी किया. अभी उनका एक वीडियो सामने आया है.
दानिश अली ने पार्टी से निलंबित किए जाने पर कहा, “…मुझे हमेशा बहन जी (मायावती) का बहुत समर्थन मिला, लेकिन आज का उनका फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया और कभी भी कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया.”
दानिश बोले— “मैंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है और आगे भी करता रहूंगा. चंद पूंजीपतियों की लूट के खिलाफ मैंने आवाज़ उठाई है और आगे भी उठाता रहूंगा, यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने जुर्म किया है और मैं इसकी सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं.”
दानिश अली पिछले कई महीनों से चर्चा में थे. संसद में विशेष सत्र के दौरान दानिश अली और भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी की तू तू-मैं मैं हुई थी. रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं, जिसका वीडियो वायरल हो गया था. उसके बाद सांसद दानिश अली और भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के विवाद पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई थी. हाल में ही बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली.
— भारत एक्सप्रेस
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…