देश

Operation Sindoor में मारे गए 100 से ज्यादा आतंकी, राजनाथ सिंह बोले- अभी भी जारी है गिनती

Operation Sindoor: केंद्र सरकार ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी साझा करने के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों पर सफल एयर स्ट्राइक की. सेना ने बताया कि इन सभी आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में एयर स्ट्राइक की विस्तृत जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए, जिसमें लगभग 100 आतंकवादी मारे गए. हालांकि, मारे गए आतंकियों की सटीक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. भारतीय सेना की इस कठोर कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. राजनाथ सिंह ने बैठक में कहा, “हम तनाव को और बढ़ाना नहीं चाहते, लेकिन अगर पाकिस्तान कोई जवाबी कार्रवाई करता है, तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे.”

विपक्ष ने PM की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज की बैठक बहुत सकारात्मक रही. सभी नेताओं ने गंभीरता से अपने विचार रखे. रक्षा मंत्री ने सबसे पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी. इसके बाद सभी नेताओं ने अपने सुझाव दिए और सेना को बधाई दी. सभी ने एकजुटता के साथ सरकार और सेना का समर्थन करने की बात कही. मैं सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं.”

हालांकि, बैठक में विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी ने सरकार को पूर्ण समर्थन दिया है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का सुझाव दिया, ताकि इस मुद्दे पर चर्चा हो और जनता का विश्वास बढ़े. सरकार ने इस सुझाव पर अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.

बैठक में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और एनसीपी-एसपी नेता सुप्रिया सुले ने बठिंडा में जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago