पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और कुख्यात आतंकी रऊफ असगर की मौत की पुष्टि हो गई है. सूत्रों के अनुसार, रऊफ असगर को हाल ही में भारतीय एयरस्ट्राइक में मार गिराया गया. रऊफ असगर, जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर का सगा भाई था और संगठन के चलाने में उसकी प्रमुख भूमिका थी. जानकारी के अनुसार, वह उन 14 लोगों में शामिल था जो हाल ही में बहावलपुर स्थित एक मदरसे पर हुए हवाई हमले में मारे गए.
सूत्रों के मुताबिक, रऊफ असगर का कल बहावलपुर में गुपचुप तरीके से दफनाया गया, जिसमें पाकिस्तानी सेना और ISI के अधिकारी भी शामिल हुए. यह भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत जैश और लश्कर के ठिकानों को सटीक तरीके से निशाना बनाया गया.
भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि आतंकी ढांचे को जड़ से खत्म करने के लिए वह हर ज़रूरी कदम उठाएगा, चाहे वह कहीं भी मौजूद हों. रऊफ असगर की मौत को सुरक्षा विशेषज्ञ भारत की बड़ी रणनीतिक जीत मान रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…