देश

MP Election 2023: नाराज नेताओं को मनाने में जुटी बीजेपी, पूर्व मंत्री ने बैठक कर लिया फिडबैक, संगठन को सौंपेंगे रिपोर्ट

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में बीजेपी अपने उन तमाम नेताओं को मनाने की कवायद में जुट गई है, जो पार्टी से किसी न किसी कारणों के चलते नाराज चल रहें है. जिन्हें मनाने के लिए 14 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी कड़ी में शहडोल के नाराज नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी प्रदेश के पूर्व मंत्री और रीवा से वर्तमान विधायक राजेन्द्र शुक्ला को दी गई है. शहडोल पहुंचकर सर्किट हाउस में बीजेपी नेताओं की राजेंद्र शुक्ला ने बैठक ली.

बताया जाता है कि आगामी 15 अप्रैल तक ये नेता जिलों में पार्टी के नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और संगठन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे.

2023 में फिर बीजेपी ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेगी- राजेंद्र शुक्ला

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के शहडोल आगमन पर सर्किट हाउस में प्रमुख बीजेपी नेताओं की बंद कमरें में बैठक हुई. उन्होंने बताया कि संभाग के तीनों जिलों में 2023 के आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी प्रमुखों नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की गई. वहीं, बागी विधायक नारायण त्रिपाठी के बयान पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने विंध्य में बहुत तेजी के साथ विकास किया है. आने वाले दिनों में और विकास कार्य होंगे. साथ ही विंध्य में बीजेपी 2023 में फिर से ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेगी.

माना जाता है कि पिछले दो दशक से प्रदेश की सत्ता में बीजेपी पार्टी में संगठनात्मक एकता नहीं बची है. सत्ता और संगठन के बीच अब गहरी खाई नजर आ रही है. 2018 चुनाव के बाद से ही ये गहराई अब और ज्यादा गहरी होती जा रही है. इससे बीजेपी आलाकमान भी चिंतित है.

ये भी पढ़ें: 2024 के लिए पीएम पद खाली नहीं- नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं से मुलाकात पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज

आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के संदर्भ में बात करें तो यहां लंबे समय से बीजेपी का कब्जा ही रहा है. लेकिन अभी हाल फिलहाल में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जिले की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. बीजेपी को इस बार विपक्ष में बैठना पड़ा और इसके पीछे सत्ता संगठन में समन्वय की कमी को ही बताया जा रहा है. इन्ही तमाम समीकरणों को दुरुस्त करने के लिए ही बीजेपी ने अपनी कमर अभी से कसना शुरु कर दिया है जिसके चलते अब संभागवार बैठक कर आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

5 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

11 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

15 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

19 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

41 minutes ago