देश

Manish Kashyap: “मनीष कश्यप जिंदाबाद, बिहार सरकार मुर्दाबाद”, यूट्यूबर की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 2 घंटे बाद उतारा

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप की रिहाई की मांग को लेकर नोएडा में उसका एक समर्थक सेक्टर-93 में टावर पर चढ़ गया. वहां से मनीष कश्यप को छोड़ने की डिमांड करता रहा. युवक को उतारने के लिए नोएडा पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया. युवक को करीब 2 घंटे बाद नीचे उतारा गया. युवक नशे में था, उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है.

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि शाम साढ़े 6 बजे के करीब सूचना मिली कि एक युवक टावर पर चढ़ गया है. वह अपना नाम करन ठाकुर बता रहा है. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. उसे समझाने का प्रयास किया गया. पुलिस जब भी उसके करीब पहुंचती तो वह कूदने की धमकी देता था. ऐसे में उसे काफी समझाकर शांत कराया गया. इसके बाद पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी. मौके पर हाइड्रोलिक को मंगाया गया. फिर एसीपी खुद दमकल विभाग के हाइड्रोलिक की मदद से युवक के पास तक पहुंचे.

इस दौरान भी उससे बातचीत का सिलसिला जारी रखा गया. इसके बाद युवक को हाइड्रोलिक पर लिया गया. वहां पकड़ते ही उसने फिर से तेज आवाज में चिल्ला चिल्ला कर ‘मनीष कश्यप जिंदाबाद’ और बिहार सरकार के नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा. उसने बताया कि वह मनीष कश्यप का दोस्त है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap: “उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है”, यूट्यूबर मनीष कश्यप को मिला सोनू सूद का साथ

बता दें कि बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को कथित तौर पर तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों से संबंधित फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि मनीष अपने आप को ‘सन ऑफ बिहार’ और असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी बताता है. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मनीष का जन्म 9 मार्च 1991 को डुमरी महनवा नामक गांव में हुआ था. मनीष कश्यप ने साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी. उसने बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. जिसमें नामांकन पत्र में उसने अपना नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

6 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

31 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

37 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

40 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

48 minutes ago