मनोरंजन

Pooja Hegde: सलमान खान को डेट कर रही हैं पूजा हेगड़े? एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Pooja Hegde On Salman Khan Dating: ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ऑनस्क्रीन बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान के साथ रोमांस करते दिखने वाली हैं. वहीं दूसरी ओर, बी-टाउन में काफी लंबे समय से ये अफवाह है कि सलमान और पूजा रियल लाइफ में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन अब सलमान खान को डेट करने की अफवाहों पर पहली बार एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी और लोगो के सच्चाई बताई है.

पूजा हेगड़े ने सलमान खान को डेट करने की अफवाहों पर क्या कहा

सलमान और पूजा हेगड़े के डेटिंग की अफवाहें कुछ महीने पहले शुरू हुई थीं. इसके बाद न तो सलमान खान और न ही पूजा हेगड़े ने इन अफवाहों को तोड़ा है. और न ही इन्हें स्वीकार किया. वहीं, इन अफवाहों को तब जोर मिल गया जब मैंगलोर में सलमान पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शामिल हुए. उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने सलमान खान को डेट करने की अफवाहों पर बात की और जोर देकर कहा कि वह सिंगल हैं और साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका करियर उनकी प्रायोरिटी है.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने दे डाली थी होटल की बिल्डिंग से कूदने की धमकी? भोजपुरी एक्टर को बर्दाश्त नहीं होती खेसारी लाल यादव की बातें

वहीं  पूजा हेगड़े ने किसी भी रिश्ते में होने के दावों को खारिज करते हुए कहा, “मैं इस पर क्या कह सकती हूं? मैं अपने बारे में बातें पढ़ता रहता हूं. मैं सिंगल हूं, मुझे अकेले रहना पसंद है. मैं वास्तव में अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं. मैं एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए उत्सुक हूं. यह अब मेरा लक्ष्य है. अब मैं बैठकर इन अफवाहों पर ध्यान भी नहीं दे सकती क्योंकि अब मुझे क्या करना चाहिए?”

पूजा है सलमान की लेडी लव

‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में पूजा ने सलमान की लेडी लव का किरदार निभाया है. फिल्म के ट्रेलर को फैन्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेलर में सलमान काफी एग्रेसिव अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वह पूजा और उसके परिवार को बचाने के लिए बदमाशों से लड़ता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

27 seconds ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

14 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

19 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

21 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

33 minutes ago