MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत अपने चरम पर है. मुख्य दल कांग्रेस-बीजेपी तो बयानों के बाण चला ही रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी से लेकर आम आदमी पार्टी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर ही पहले भी अखिलेश यादव और कमलनाथ के बीच जुबानी जंग हो चुकी है और अब एक बार फिर इसे अखिलेश यादव ने हवा दी है. अखिलेश यादव ने राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ पर सियासी हमला बोला है. अखिलेश ने कांग्रेस पार्टी को इस दौरान धोखेबाज कहा है. अखिलेश ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नाम में ही कमल है, तो वो बीजेपी की ही भाषा बोलते नजर आएंगे.
दरअसल, यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे और यहां से चुनावी रैली कर कांग्रेस बीजेपी दोनों पर ही हमला बोला है. अखिलेश ने छतरपुर में पुष्पेंद्र अहिरवार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया है, जो कि यहां की चंदला सीट से प्रत्याशी हैं. अखिलेश ने कहा कि चुनाव शुरू होने के बाद ये हमारी पहली जनसभा है और जनसभा में देख रहा हूं मैदान में बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें-केंद्र और केजरीवाल सरकार पर भड़की दिल्ली कांग्रेस, प्याज की कीमतों से लेकर बढ़ते प्रदूषण का उठाया मुद्दा
अखिलेश यादव ने जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये उत्तर प्रदेश के बॉर्डर की बिल्कुल बगल की विधानसभा है. दो बार समाजवादियों को इस जगह पर आशीर्वाद मिला है, इस बार भी यहां की जनता हमारे प्रत्याशी को जिताकर भेजेगी. बदलाव के लिए और एक नए रास्ते के लिए मैं आपसे अपील करने आया हूं.
अखिलेश यादव ने इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि वो एक अंग्रेजी अखबार की खबर पढ़ रहे थे, जिसमें कांग्रेस नेता के नाम से मिलती जुलती थी. अखिलेश ने कहा कि जिनके कमल हो उनसे जनता क्या उम्मीद कर सकती है और वे केवल बीजेपी की ही भाषा बोलते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- MP Elections: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चरम पर सियासत, होंगी ताबड़तोड़ रैलियां, 8 दिन में 14 सभाएं करेंगे PM मोदी
अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन न हो पाने को लेकर कहा कि एक समय तो ऐसा था, लग रहा था हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रहे हैं. हम लोगों में बातचीत हुई और पता नहीं क्या, किस कारण वो बात खत्म हो गई. गठबंधन में चुनाव लड़ने का मौका मिला था. मैं तो कहूंगा कि ये अच्छा किया कांग्रेस पार्टी ने अभी धोखा दे दिया, अगर बाद में धोखा दिया होता तो हम कहीं के नहीं बचते. अखिलेश ने कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोलते हुए पार्टी को धोखेबाज करार दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों…