सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों मंदिरों के दर्शन कर रही हैं.
Kangana Ranaut Temple Darshan: बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं. सोमनाथ मंदिर में कंगना ने भगवान श्रीराम के नाम का मंत्र लिखा और पुजारियों से मंदिर के बारे में जाना. इसके बाद कंगना मीडिया से मुखातिब हुई.
गुजरात में कंगना ने कहा, “आज मैंने सोमनाथ में दर्शन किए. मैंने यहां राम-नाम का मंत्र लिखा…उससे मेरे मन को काफी शांति मिली… मन कर रहा था कि मैं यह नाम लिखती ही जाऊं.” अभिनेत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का बहुत पुराना इतिहास रहा है. मुझे यहां राम नाम लिखने से सुकून मिला है.
इससे पहले कंगना गुजरात के प्रसिद्ध यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंची थीं. वहां कंगना ने कहा, “कुछ दिनों से मेरा हृदय बहुत व्यथित था, मन चाह रहा था कि द्वारकाधीश के दर्शन करूँ. इसलिए द्वारका आई.” उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर कीं. कंगना ने द्वारकाधीश मंदिर का अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह अविश्वसनीय था. मैं हमेशा कहती हूं कि द्वारका दिव्य है. हमें जितना हो सके यहां आना चाहिए. भगवान कृष्ण का स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं.”
कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, “यहां दर्शन करने से मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई. हे द्वारिकाधीश मुझ पर इसी तरह अपनी कृपा बनाए रखना.” बता दें कि मंदिरों के दर्शन के समय बालीवुड अभिनेत्री ने साड़ी पहनी हुई थी. इन दिनों कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर हैं. कहा जा रहा है कि वह पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगी.
यह भी पढ़िए: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में, पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा
कंगना के मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी बातें हो रही हैं. एक सवाल में जवाब में कंगना ने कहा- अगर श्री कृष्ण की कृपा रही तो मैं तैयार रहूंगी. इसी के साथ यह कयास लगाए जाने लगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है.
— भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…