देश

MP Election: टिकट बंटवारे में ‘महाराज’ का जलवा, सिंधिया के 18 वफादारों को BJP ने दिए टिकट

MP Election: मध्य प्रदेश चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है. तमाम राजनीतिक पार्टियों ने लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है. बीजेपी ने भी लगभग 228 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कहा जा रहा है टिकट बंटवारे में कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की खूब चली है. साल 2020 में कमलनाथ की सरकार गिराने वाले सिंधिया के समर्थकों को बीजेपी ने टिकट दिया है. सिंधिया के साथ उस वक्त करीब 25 विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का साथ दिया था. उनमें से 18 विधायकों को ईनाम में टिकट दिया गया है.

सिंधिया के 10 वफादार मंत्रियों को भी टिकट

बता दें कि टिकट पाने वालों में 10 सिंधिया समर्थक मंत्री हैं. इनमें प्रद्युम्न सिंह तोमर (ग्वालियर), बिसाहूलाल सिंह (अनूपपुर), हरदीप सिंह डंग (सुवासरा, मंदसौर), महेंद्र सिंह सिसौदिया (बमौरी, गुना), तुलसी सिलावट (सांवेर, इंदौर), राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर, धार), प्रभुराम चौधरी (सांची, रायसेन), गोविंद सिंह (सुर्खी, प्रद्युम्न सिंह लोधी और सुरेश धाकड़ का नाम शामिल है.

जानकारी के मुताबिक, सिंधिया समर्थक जो नेता 2020 के चुनाव में हार गए थे. उन्हें भी बीजेपी ने टिकट दिया है. इनमें डबरा से इमरती देवी, सुमावली से ऐंदल सिंह कंषाना और मुरैना से रघुराज सिंह कंषाणा का नाम शामिल है. इससे साफ है कि कांग्रेस से नजरअंदाज किए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया की बीजेपी में खूब चल रही है. वहीं बीजेपी भी महाराज को नाराज नहीं करना चाहती. इसलिए भी उनके ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को टिकट दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Lewiston Shooting: अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, 22 की मौत, दर्जनों घायल; संदिग्ध की तस्वीरें जारी

कांग्रेस ने भी सिंधिया के पुराने समर्थकों को दिया सम्मान

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी बड़ा दांव खेला है. कांग्रेस ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने समर्थकों को खूब टिकट बांटे हैं. जिन नेताओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है वो सिंधिया के साथ बीजेपी में आए जरूर थे लेकिन फिर से घर वापसी कर ली. इनमें बोधी सिंह भगत, समंदर पटेल, बैजनाथ यादव का नाम सबसे ऊपर है.

बता दें कि मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने केंद्र से अपने सात कमांडर को राज्य की राजनीति करने भेजा है. इसमें तीन केंद्रीय मंत्री और 3 सांसद के साथ एक पार्टी महासचिव हैं. जिन बड़ें नेताओं को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है उनमें नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी मुरैना, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, फग्गन सिंह कुलस्ते निवास मंडला, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, राकेश सिंह जबलपुर, गणेश सिंह सतना, रीति पाठक सीधी का नाम शामिल है. राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में सिंधिया की असली परीक्षा है. सिंधिया के समर्थकों को टिकट तो मिल गया है लेकिन जीत दिलाना एक अहम टास्क होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

13 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago