सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
गाजा पर इजरायल की बमबारी जारी (फोटो फाइल)
Hamas Israel War: इजरायल-हमास की जंग अब काफी भयावह रूप ले चुकी है. दोनों की तरफ से एक दूसरे पर अंधाधुंध बमबारी, रॉकेट, फायरिंग की जा रही है. वहीं इस युद्ध में कई अन्य देश भी इजरायल को सीधा समर्थन कर रहे हैं. यहां तक कि रिपॉर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने इजरायल की मदद के लिए कई हथियार उसके लिए भेज रहा है. यहां तक तो तस्वीर साफ थी, लेकिन अब इस युद्ध में एक नए देश की एंट्री हो गई. यह वो देश जो पहले से ही रूस के खिलाफ जंग लड़ रहा है. इजरायल की खुफिया एजेंसी को पता चला है कि इस युद्ध में यूक्रेन हमास का समर्थन कर रहा है.
दअसल एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की खुफिया एजेंसी को एक वीडियो हाथ लगा है, जिसमें हमास के कुछ लोग यूक्रेन का आभार जता रहे हैं. यह वीडियो एक मिनट की है.
यह भी पढ़ें- Lewiston Shooting: अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, 22 की मौत, दर्जनों घायल; संदिग्ध की तस्वीरें जारी
इसमें वीडियो में हमास के लड़ाके अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि आज यूक्रेन से हथियारों की खेप पहुंच गई, जिसके लिए हम यूक्रेन की सेना और राष्ट्रपति जेलेंस्की का शुक्रिया अदा करते हैं. इस वीडियो में हमास के लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन भी हमारी तरह आजादी की लड़ाई लड़ रहा है. हम उसके हथियारों की मदद से यहूदियों के खिलाफ जंग जरुर जीतेंगे.
बता दें कि रूस पहले ही नाटो पर यह आरोप लगा चुका है कि नाटो देशों से यूक्रेन को मिले हथियार हमास तक पहुंच चुके हैं. रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेडवेदेव ने यह बात कही थी, वहीं इजरायल की सुरक्षा एजेंसियों को भी अब ऐसा ही शक होने लगा है. उन्होंने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को भेजे गये हथियार ब्लैक मार्केट में उपलब्ध होने की बात कही है.
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…