आस्था

Diwali 2023: इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और माता लक्ष्मी की पूजा विधि

Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सबसे खास त्योहार माना जाता है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर यह त्योहार पड़ता है. इस दिन माता लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के देवता भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर और लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे. दीपावली के दिन पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है. जहां माता लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है. सच्चे मन के साथ दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं. आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त.

दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. जो कि इस साल 12 नवंबर 2023 को दोपहर में 02 बजकर 44 मिनट पर शुरु हो रही है औऱ 13 नवंबर 2023 को दोपहर में 02 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो रही है. बता दें कि दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा प्रदोष काल में उत्तम मानी गई है. ऐसे में दिवाली का पर्व 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा.

इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को शाम 05 बजकर 40 मिनट से शुरु हो रहा है जो कि रात में 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. इस दिन लक्ष्मी पूजन के लिए महानिशीथ काल का मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से शुरु होते हुए मध्य रात्रि के 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

मां लक्ष्मी पूजा की विधि

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की तैयारी सांयकाल से ही शुरू हो जाती है. इसके लिए सबसे पहले एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाते हुए लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्तियां रखें साथ ही ध्यान रहें कि लक्ष्मी जी के दायीं दिशा में गणेश जी रहें और उनका मुख पूर्व दिशा की ओर रहे. उनके सामने चावल पर कलश की स्थापना करें. वरुण के प्रतीक इस कलश पर एक नारियल लाल वस्त्र में लपेटकर रखें. दो बड़े दीपक लेकर एक में घी और दूसरे में तेल भरकर जलाएं. एक को मूर्तियों के चरणों में और दूसरे को चौकी की दाई ओर रखें. खांड की मिठाइयां, पकवान और खीर आदि का भोग माता लक्ष्मी को लगाएं.

इसे भी पढ़ें: नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष

दिलावी पर ये काम शुभ

इस दिन बही खातों की पूजा करने के बाद नए लिखने की शुरुआत करनी चाहिए. तेल के कई दीपक जलाकर घर के हर कमरे में, तिजोरी के पास रखें, आंगन में और गैलरी आदि जगह पर दिये जलाकर रखें. आज के दिन किसी भी जगह पर अंधेरा न रहने दें.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

2 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

55 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago