cm shivraj
MP Election: आपने अक्सर सुना होगा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को मध्य प्रदेश की महिलाओं का सगा भाई कहते हैं. प्रदेश की बेटियों को सीएम शिवराज अपनी भांजियां कहते दिखाई देते हैं. मुख्यमंत्री सिर्फ ऐसा कहते नहीं, समय—समय पर वह इस बात को साबित भी करके दिखाते हैं. भाई मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश में लाड़ली भांजियों और लाड़ली बहनों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं. अब शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक और संवेदनशील स्वरूप दिखाई दिया. बुरहानपुर में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक जमीन पर बैठ गए और वहां पहुंची महिलाएं अपने भाई शिवराज को हाथों से खाना खिलाने लगीं. एक के बाद एक बहनें अपने भाई को खाना खिला रही थीं. किसी महिला ने मक्के की रोटी खिलाई तो किसी ने टमाटर की चटनी का स्वाद चखाया. दिलचस्प बात यह है कि यह खाना बहनें अपने हाथों से अपने घरों से बनाकर लाई थीं.
जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा स्थल की ओर बढ़े तो बहनों ने कहा भैया आप इतनी मेहनत करते हैं, थक जाते होंगे, थोड़ा खाना खा लो, हम अपने हाथों से बनाकर लाए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों के इस आग्रह को टाल नहीं पाये और वहीं धरती पर बैठ गए. उसके बाद जो नजारा दिखाई दिया वह भाई-बहन के प्रेम की नई कहानी बन गया. इतना हीं नहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी बहनों को खाने अपने हाथों से खिलाया.
बताया जाता है कि खाना बनाकर लाने वाली बहनें बुरहानपुर जिले के धूलकोट में बारेला समाज की थीं. यह बहनें घर से खाना बनाकर अपने भाई के लिए लाई थीं. बहनों ने पहले परंपरागत स्वागत किया फिर भोजन करने को कहा.
मुख्यमंत्री चौहान ने वही मंच के पास जमीन पर बैठकर बहनों के साथ भोजन किया और खुद हाथों से बहनों को भी भोजन खिलाया. बहनें मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी, फल्ली की चटनी और भाजी बनाकर लाई थीं.
-भारत एक्सप्रेस
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…