Rassie van der Dussen के आउट होने पर विवाद
Pak VS SA: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान का मैच जितना रोमांच से भरा हुआ था उतना ही इस मैच में खराब अंपायरिंग के चलते विवाद हुआ. मैच में अंपायर की तरफ से दो ऐसे फैसले दिए गए, जिससे क्रिकेट जगत में काफी बवाल देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम था, क्योंकि वह टूर्नामेंट से बाहर होने के दरवाजे पर खड़ा हुआ है. ऐसे में अफ्रीका ने भी उसे 1 विकेट से हारा दिया. अब पाक के लिए सेमी फाइनल में पहुंचने के न के बराबर ही चांस बचे हुए हैं. मैच में कल रस्सी वैन डर डुसेन के विकेट पर तो खूब बवाल हुआ.
डुसेन का विकेट अफ्रीकी पारी की 19वें ओवर में गिरा था. इस दौरान पाक की तरफ से स्पिनर उसामा मीर की गेंदबाजी कर रहे थे. उनके ओवर की वह पांचवी गेंज थी. यह गेंद डुसैन की पेड पर जाकर लगी और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्लयू (LBW) आउट देया. लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाज ने तुरंत डीआरएस ले लिया. इसके बाद जब रिव्यू में देखा गया तो पहले जो बॉल ट्रैकिंग में दिखा दी, उसमें वह विरकेट को मिस कर रही थी, उसके उसे तुरंत वहां से हटा लिया गया.
जब फिर से रिव्यू करके देखा गया बॉल स्टंप्स को टच कर रही थी. ऐसे में अंपायर ने डुसेन को आउट दिया तो अंपायर्स कॉल के लिए अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट दिया गया और अफ्रीकी बल्लेबाज को वापस लौटना पड़ा. क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम ही ऐसा देखने को मिलता है. इस पूरे मामले में पर आईसीसी की तरफ से दी है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की तरफ से कहा गया कि जिसमें बॉल स्टम्प को मिस कर रही थी. वह गलती से एक अधूरा ग्राफिक डिस्प्ले हो गया था, जिस पर रस्सी वैन डर डुसेन के एलबीडब्ल्यू हुए थे. हालांकि इसके तुरंत बाद चेक करके पूरा ग्राफिक फिर से दिखाया गया.
इसके अलावा मुकाबले के 46वें ओवर में पाक के हारिस रउफ गेंदबाजी कर रहे थे. स्ट्राइक पर अफ्रीका के तबरेज शम्मी थे. इस दौरान रउफ की बॉल ने शम्सी के पेड पर लगी, लेकिन अंपायर ने इस नॉटआउट दिया. इसके बाद पाक के कप्तान ने बाबर आजम ने डीआरएस लिया, रिव्यू में पता कि बॉस स्टंप्स को छूकर निकली है. लेकिन अंपायर कॉल होन के चलते मैच में शम्सी नॉट आउट दिया गया और पाकिस्तान इस मैच को हार गया.
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…