Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जमीन पर बैठकर सीएम शिवराज ने चखा चटनी और मक्के की रोटी का स्वाद, बहनों ने अपने हाथों से खिलाया खाना

बताया जाता है कि खाना बनाकर लाने वाली बहनें बुरहानपुर जिले के धूलकोट में बारेला समाज की थीं. यह बहनें घर से खाना बनाकर अपने भाई के लिए लाई थीं.

cm shivraj

cm shivraj

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

MP Election: आपने अक्सर सुना होगा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को मध्य प्रदेश की महिलाओं का सगा भाई कहते हैं. प्रदेश की बेटियों को सीएम शिवराज अपनी भांजियां कहते दिखाई देते हैं. मुख्यमंत्री सिर्फ ऐसा कहते नहीं, समय—समय पर वह इस बात को साबित भी करके दिखाते हैं. भाई मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश में लाड़ली भांजियों और लाड़ली बहनों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं. अब शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक और संवेदनशील स्वरूप दिखाई दिया. बुरहानपुर में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक जमीन पर बैठ गए और वहां पहुंची महिलाएं अपने भाई शिवराज को हाथों से खाना खिलाने लगीं. एक के बाद एक बहनें अपने भाई को खाना खिला रही थीं. किसी महिला ने मक्के की रोटी खिलाई तो किसी ने टमाटर की चटनी का स्वाद चखाया. दिलचस्प बात यह है कि यह खाना बहनें अपने हाथों से अपने घरों से बनाकर लाई थीं.

“भैया थक गए होगे, खाना खा लो”

जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा स्थल की ओर बढ़े तो बहनों ने कहा भैया आप इतनी मेहनत करते हैं, थक जाते होंगे, थोड़ा खाना खा लो, हम अपने हाथों से बनाकर लाए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों के इस आग्रह को टाल नहीं पाये और वहीं धरती पर बैठ गए. उसके बाद जो नजारा दिखाई दिया वह भाई-बहन के प्रेम की नई कहानी बन गया. इतना हीं नहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी बहनों को खाने अपने हाथों से खिलाया.

घर से बना कर शिवराज भैया के लिए भोजन लाईं थी गांव की बहनें

बताया जाता है कि खाना बनाकर लाने वाली बहनें बुरहानपुर जिले के धूलकोट में बारेला समाज की थीं. यह बहनें घर से खाना बनाकर अपने भाई के लिए लाई थीं. बहनों ने पहले परंपरागत स्वागत किया फिर भोजन करने को कहा.

जमीन पर बैठ सीएम ने किया भोजन

मुख्यमंत्री चौहान ने वही मंच के पास जमीन पर बैठकर बहनों के साथ भोजन किया और खुद हाथों से बहनों को भी भोजन खिलाया. बहनें मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी, फल्ली की चटनी और भाजी बनाकर लाई थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital