खेल

World Cup 2023: वार्म-अप मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने दिखाई ताकत, 346 रनों का लक्ष्य बना बौना, रिजवान का शतक गया बेकार

Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप के आगाज से पहले वार्म अप मैच का सिलसिला शुरू होगा है. शुक्रवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वार्म-अप मैच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की परफॉर्मेंस देखकर हर कोई हैरान रह गया. वर्ल्ड कप से पहले ही यह दोनों टीम शानदार फार्म में नजर आ रही थीं. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  बड़ा 346 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. पाकिस्तान को यहां तक पहुंचाने के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की शानदार पारियां खेली.

एक तरफ जहां पाकिस्तान मज़बूत नजर आ रहा था तो वही दूसरी तरफ जब न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करनी आई तो उसने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद दिया. न्यूजीलैंड की टीम ने 38 गेंद से रहते हैं मुकाबले आसानी से जीत लिया.

मोहमद रिजवान ने खेला शतकीय पारी

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अपनी तेवर शुरुआत से ही दिखाना शुरू कर दिए थे. मैच में मोहमद रिजवान ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 103 रन बनाए. वही दूसरी तरफ कप्तान बाबर आजम ने भी 80 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा सऊद शकील ने 53 बॉल्स पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली. इसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम 345 रनों तक पहुंच सके. इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम खेलने आई तो उसका पहला विकेट जल्दी गिर गया. इसके बाद करीब 6 महीने बाद वापसी करने वाले केन विलियमसन और रचिन रविंद्र ने मोर्चा संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 179 रनों की साझेदारी की.

यह भी पढ़ें-   Warm-up Matches: आज से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के वार्म-अप मुकाबले, जानें इन मैचों को आप फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे

केन विलियमसन 50 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. इसके बाद आए डैरिल मिचेल ने भी अर्धशतक जमा दिया. मिचेल 57 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. इस बीच तूफानी बल्लेबाजी कर रहे रचिन रवींद्र शतक बनाने से चूक गए. वह 72 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हो गए.

चैपमैन ने खेली शानदार पारी

रविंद्र के आउट होने और मिचेल के वापस लौटने के बाद ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान मैच में वापसी कर लेगी, लेकिन मार्क चैपमैन और जेम्स नीशम ने ऐसा नहीं होने दिया. चैपमैन ने 6 चौके और 3 छक्के लगाकर सिर्फ 41 गेंदों में 65 रन बना डाले. वहीं नीशम ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए. नीशम के बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले. हालांकि, वह जीत के करीब आउट हो गए और फिर चैपमैन के साथ मिचेल सैंटनर एक रन पर नाबाद लौटे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

2 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

28 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

33 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

34 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

39 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

39 minutes ago