देश

Besharam Rang: दीपिका के बिकनी के रंग पर बवाल, एक्ट्रेस के कपड़े आपत्तिजनक, टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य रही हैं पादुकोण बोले- नरोत्तम मिश्रा

Besharam Rang: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) के रिलीज होते ही हंगामा खड़ा हो गया है. इस गाने में दीपिका ने बेहद ही बोल्ड लुक में नजर आ रही है, लेकिन उनके भगवा रंग के ड्रेस ने विवाद को जन्म दे दिया है. कई लोगों ने इस फिल्म को बायकाट की मांग रहे है, तो वहीं अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म को बैन करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि वेशभूषा को ठीक करें अन्यथा मध्यप्रदेश में इस फिल्म को अनुमति दी जाए या न दी जाए, यह विचारणीय प्रश्न होगा.

एमपी के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बीतचीत में कहा कि इस गाने (Besharam Rang) में जो कपड़े अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पहने हैं, वो बेहद आपत्तिजनक है. दूषित मानसिकता के साथ ये गाना फिल्माया गया है.

टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य रही है दीपिका- नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री ने कहा कि वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य रही हैं. जेएनयू वाले मामले में वे समर्थन करने पहुंचीं थी. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म मेकर से ऐसे दृश्यों को हटाने का अनुरोध किया है और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो एमपी में इस फिल्म के बारे में सरकार फैसला लेगी.

हिंदूवादी संगठनों ने भी किया विरोध

वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने भी फिल्म पठान के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका के ड्रेस को लेकर विरोध जताया है. संगठनों ने इसे हिन्दू आस्था पर चोट बताया है, साथ ही फिल्म को बैन करने और उसको बायकाट करने की मांग शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें : Besharam Rang: फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ हुआ रिलीज, शाहरुख-दीपिका की हॉट केमिस्ट्री ने लगाई आग

‘बेशर्म रंग’ रिलीज होने का बाद सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के भड़कीले कपड़ों को लेकर आपत्ति उठ रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख खान पर भगवा रंग को बदनाम करने का इल्ज़ाम लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

28 seconds ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

15 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago