नाखून काटने से हो सकता है नुकसान
Astrology Tips: हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताएं हैं, जो दिनचर्या के कामों से जुड़ी हुई हैं. लेकिन जिसे आप आम बात या मान्यता समझते हैं, दरसल उसके पीछे ज्योतिष शास्त्र की ठोस वजहें जुड़ी हुई हैं. इनका असर हमारे जीवन और भाग्य पर पड़ता है. जाने अनजाने इन बातों को नहीं मानने से इनका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. ऐसी ही एक मान्यता नाखूनों को लेकर भी है.
कई परिवारों में ऐसी मान्यता रही है कि सप्ताह के इन दिनों में नाखून या बाल नहीं काटने या कटवाने चाहिए. माना जाता है कि इसका बुरा बुरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन प पड़ता है. कभी इन बातों को लेकर जिज्ञासा भी होती है कि आखिरकार सदियों से चली आ रही इन मान्यताओं के पीछे की असली वजह क्या है? इन मान्यताओं के अनुसार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों माना जाता है.
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नाखूनों से जुड़ी इस मान्यता का संबंध ग्रहों से है. अगर इन तीन दिनों के अनुसार देखा जाए तो मंगलवार का दिन मंगल देवता से जुड़ा है. मनुष्य की रगो में बहने वाला खून मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता हैं. इस कारण शरीर से जुड़े नाखून को इस दिन नहीं काटना चाहिए. क्योंकि इससे व्यक्ति को रक्त से संबंधित रोग हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैर की ऐसी उंगली होने पर विवाह के बाद मिलती है सफलता, समाज में होता है बड़ा नाम
हो सकता है यह रोग
देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार का दिन सदैव शुभ फल देने वाला और बुद्धि को बढ़ाने वाला माना जाता है. इसलिए गुरुवार को नाखून काटने से व्यक्ति की शिक्षा और मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है. वहीं बात करें शनिवार के दिन की तो यह शनि देव का दिन होता है. ज्योतिष के अनुसार शनि का संबंध व्यक्ति की त्वचा से होता है.
इसलिए अगर आप शनिवार के दिन नाखून काटते हैं तो गंभीर बीमारियां और वित्तिय हानि होने की आशंका बनी रहती है. इस कारण इन तीन दिनों में नाखून काटने से इन ग्रहों का इंसान पर बुरा प्रभाव पड़ता है. माना जाता है कि इसे नहीं मानने पर उपरोक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…
Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…
PM Modi Foreign Policy: साल 2026 में भारत ने अमेरिका और रूस दोनों के साथ…
Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…
India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…
Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…