देश

शरीर इंसान का, चेहरा कुत्ते वाला… खंडवा में अनोखे अंदाज में उठी आवारा कुत्तों की नसबंदी पर आवाज

MP Dog Mask Protest: मध्य प्रदेश के खंडवा में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. एक शख्स कुत्ते का मुखौटा पहनकर कलेक्टर सभागृह पहुंचा. पहली नजर में यह किसी मजाक या प्रदर्शन का हिस्सा लगा, लेकिन इसके पीछे उठाया गया मुद्दा शहर की एक गंभीर समस्या से जुड़ा था.

दरअसल, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक (मुल्लू) राठौर एक व्यक्ति को कुत्ते का रूप देकर जनसुनवाई में पहुंचे थे. उनका आरोप है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि उनकी नसबंदी के नाम पर नगर निगम की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं. इसी कथित गड़बड़ी को उजागर करने के लिए उन्होंने विरोध का यह अनोखा तरीका अपनाया.

चार साल में 40 लाख खर्च करने का दावा

राठौर के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में खंडवा नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और बधियाकरण के नाम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए हैं. इसके बावजूद सड़कों पर कुत्तों की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही. उन्होंने यह भी दावा किया कि इसी अवधि में शहर में कुत्तों के काटने की 13,225 घटनाएं सामने आई हैं.

जनसुनवाई में उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस डॉगी की नसबंदी कराई गई थी, वह इसके बाद भी छह बच्चों का पिता बन गया. उनके इस अंदाज का मकसद नसबंदी के काम में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े पर सवाल उठाना था. उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने रोका

कुत्ते का मुखौटा और ड्रेस पहनकर पहुंचे व्यक्ति को देखकर सभागृह के बाहर पुलिसकर्मियों ने शुरुआत में उसे रोकने की कोशिश की. हालांकि, बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे जनसुनवाई में शामिल होने की अनुमति दे दी गई. अंदर पहुंचते ही लोग उसे देखकर हैरान रह गए और कुछ देर तक माहौल में हंसी-मजाक भी चलता रहा.


ये भी पढ़ें: ‘घर का किराया देने के नहीं थे पैसे…’ बीजेपी छोड़ने पर शहजाद पूनावाला का छलका दर्द


मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने शिकायत सुनी और नगर निगम आयुक्त से चर्चा की. उन्होंने बताया कि 40 लाख रुपये के बिल निकालने और काम नहीं होने की शिकायत सामने आई है. जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

49 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago