लीगल

‘काला हिरण’ विवाद: दिल्ली HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी

Supreme Court: फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने यह याचिका दायर की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म सोशल मीडिया लिंक हटाने का निर्देश दिया था.

24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश

अमित जानी ने तर्क दिया है कि यह आदेश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित करता है और उन्होंने इसपर रोक लगाने की मांग की है. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि अमित जानी खुद को कानून से ऊपर नहीं समझ सकते. कोर्ट ने काला हिरन: द बैटल फॉर लेगेसी’ फिल्म से जुड़े X और यूट्यूब के सोशल मीडिया लिंक 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया था.

फिल्म में एक्टर को गलत तरीके से दिखाया गया

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आप किसी आम आदमी के साथ भी ऐसा नहीं कर सकता. अमित जानी के वकील ने दलील देते हुए कहा था कि टीजर में न तो सलमान खान का जिक्र था और न ही एआई या डीपफेक कंटेंट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि सलमान खान के वकील ने कहा था कि ब्लैकबैक मामलों में बरी होने या कानूनी राहत मिलने के बावजूद फिल्म में एक्टर को गलत तरीके से दिखाया गया है.

उल्लंघन करने वाले लिंक की सूची तैयार करने कहा

कोर्ट ने सलमान खान की ओर से पेश वकील से उल्लंघन करने वाले लिंक की सूची तैयार करने को कहा था. मामले की सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से पेश वकील ने कहा था कि क्या मुझे निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार नहीं है? चार मामलों में से मुझे तीन में बरी कर दिया गया है. एक मे सजा निलंबित कर दी गई है पूरे समाज को मेरे खिलाफ खड़ा किया जा रहा है.

परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग

दायर अर्जी में सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स और फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों के खिलाफ परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी. जिसमें उनके पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन और कमर्शियल फायदे के लिए उनके नाम, इमेज और पहचान के बिना इजाजत का आरोप लगाया गया था. याचिका में सलमान खान ने कहा था कि ये फिल्म 1998 में उनसे जुड़े काला हिरण के शिकार से संबंधित है.

इस फिल्म के प्रदर्शन से उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन है. दायर याचिका में कहा गया था कि फिल्म काला हिरण के निर्माता ने फिल्म में उसके हमशक्ल का.इस्तेमाल किया है और वह जो ब्रासलेट पहनता है वैसे ही ब्रासलेट भी पहने हुए दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें-‘जवाब दो वरना हम फैसला करेंगे’: दारा सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट की ओडिशा सरकार को चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

57 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago