लीगल

NEET SC Hearing: ‘UPSC जैसा मजबूत बने NTA’, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

 Supreme Court: नीट-यूजी पेपर लीक के बाद एनटीए में सुधार की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 3 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को निर्देश दिया है कि वह राधाकृष्णन पैनल और नंदन नीलेकणि समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने को कहा है.

स्थायी और संस्थागत रूप देना जरूरी

वही केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी को आयोजित कराने का मौजूदा सिस्टम फुलप्रूफ है, जिसे तोड़ना मुश्किल है. कई मॉडरेटर्स से क्वेश्चन बैंक तैयार करने को कहा गया, उन्हें नही पता कि क्वेश्चन पेपर का हिस्सा क्या होगा. नीट क्वेश्चन पेपर ले जाने वाली गाड़ी में जीपीएस लगा है.

वही जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि कागज पर व्यवस्था मजबूत दिखती है, लेकिन इसे स्थायी और संस्थागत रूप देना जरूरी है. कोर्ट ने एसजी मेहता से कहा कि हम चाहते हैं कि दूरगामी समाधान हो. कोर्ट ने कहा कि आप यूपीएससी को देखिए. परीक्षा बिना समस्या के आयोजित हो रही है. NTA को भी ऐसा करना होगा. विशेषज्ञ अधिकारी नियुक्त कीजिए जो बदलती तकनीक को समझते हैं. एसजी मेहता ने कोर्ट को पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया है.

100-100 प्रश्न चुनकर चार अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार करता

प्रश्नपत्रों का निर्माण और चयन को लेकर कहा कि मॉडरेटरों का एक समूह 100-100 प्रश्न चुनकर चार अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार करता है. उन्हें भी यह पता नहीं होता कि लास्ट में छात्रों को कौन सा प्रश्नपत्र मिलेगा. दायर याचिका में केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि संसद में कानून लाकर एक वैधानिक नेशनल टेस्टिंग बॉडी बनाई जाए, जिसके पास स्पष्ट कानूनी अधिकार, पारदर्शिता के नियम और संसद के प्रति जवाबदेही हो.

परीक्षा के लिए निगरानी वाली कमेटी बनाए जाने की मांग

दायर याचिका में आगे होने वाले परीक्षा के लिए एक कोर्ट की निगरानी वाली कमेटी बनाए जाने की मांग की गई है. जिससे यह तय हो सके कि परीक्षा जीरो लीक के साथ हों. याचिककर्ताओ का कहना है कि देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं का संचालन करने वाली संस्था के पास मजबूत कानूनी ढांचा और जवाबदेही व्यवस्था होना जरूरी है.

सीबीआई आठ लोगो को गिरफ्तार कर चुकी

बता दें कि नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक सीबीआई ने आठ लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है. नीट यूजी को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) की ओर से वकील तन्वी दुबे ने भी एक याचिका दायर की है. दायर याचिका में NTA को भंग कर दूसरी संस्था के गठन की मांग की गई है.

इसके अलावे FAIMA ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को दोबारा कराने की मांग की गई है. परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए हाई पावर कमेटी के गठन की मांग की गई है. साथ सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें-‘जवाब दो वरना हम फैसला करेंगे’: दारा सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट की ओडिशा सरकार को चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

23 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

56 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago