देश

Delhi: सांसद मनोज तिवारी ने कहा- केजरीवाल रंगा सियार, दिल्लीवासी रहें अत्यंत सावधान

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली (North East Delhi) से भाजपा सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. सांसद ने कहा छठ के अवसर पर केजरीवाल झूठ फैलाने में लगे हैं. सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना (CM Atishi Marlena) को केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री बताया है. इसके अलावा बिजली बिल के मुद्दे पर केजरीवाल पर स्टैंड बदलने का आरोप लगाते हुए धोखेबाज और रंगा सियार तक कह दिया.

अपने रिमोट को मुख्यमंत्री बना दिया

सांसद ने  कहा, इस समय दिल्ली में एक नया रंगा सियार फिर से घुम रहा है. एक नया झूठ परोसने की कोशीश कर रहा है. मैं अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की बात कर रहा हुं. मैंने देखा जब वो जेल से आए तो उन्होंने अपने रिमोट को मुख्यमंत्री बना दिया. सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गलियों में घुम रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि हमने पानी का और बिजली का बिल जीरो कर दिया. जिस पर लोग उन्हें जवाब दे रहें हैं हमारा बिल जीरो नहीं हुआ.


ये भी पढ़ें:  सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी के पीछे रायपुर गई मुंबई पुलिस


सांसद ने आरोप लगाया कि इसके बाद केजरीवाल ने अपना रंग बदलते हुए लोगों से कहने लगे, मैं जानता हुं आपका बढ़ा हुआ बिल आ रहा है. 2025 में फिर से हमारी सरकार बना दीजिए हम आपका बिजली और पानी का बढ़ा हुआ बिल माफ कर देंगे. जिस पर सांसद ने कहा, रंगा सियार का यह नया रंग है.

अगली सरकार में नहीं आज माफ करो

सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो में आगे केरजीवाल से कहा, भाई सरकार आपकी है, रिमोट कंट्रोल की मुख्यमंत्री आपकी हैं, पूरी दिल्ली की सत्ता आपकी है. फिर आपको अगले चुनाव में क्यों इंतजार कराना है. आपने तो कहा था कि बिजली पानी सब माफ है तो बिल आ कैसे गया. अगर आ गया तो बिल अगली सरकार में क्यों, आज की सरकार में क्यों नहीं माफ होना चाहिए. आज माफ करो.

ऐसे धोखेबाज को नमस्ते कीजिए

इसलिए मेरे दिल्ली के भाई-बहन इस रंगा सियार से आप अत्यंत ही सावधान और सतर्क रहें. ये इस समय झूठ की इंतहा करंगें, लेकिन आप अपना ख्याल रखें दिल्ली का ख्याल रखेंं और केजरीवाल आपके बीच में फिर आते हैं तो उन्हें साफ कहिए, केजरीवाल जी बिल हमारा अभी माफ कीजिए. इसी दिसंबर से बिल्कूल जीरो बिल आना चाहिए. अगर केजरीवाल ऐसा नहीं करते हैं तो आप ऐसे धोखेबाज को नमस्ते कीजिए.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

54 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago