Bharat Express DD Free Dish

MP Crime News

MP Crime: कटनी जिले में शिकारियों ने जंगल के तालाब में जहर घोलकर 12 चीतल और 2 सांभर को मौत के घाट उतार दिया. वन विभाग की टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से आरोपियों के घर दबिश देकर मांस और शिकार के उपकरण जब्त किए हैं.

Rachna Gurjar house theft case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिसमें लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Sidhi Violence: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी, जिसमें भीड़ ने थाने पर पथराव और तोड़फोड़ की. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पूरे इलाके में तनाव फैल गया.

मध्यप्रदेश के शहडोल में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 730 बोतल ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है.

Madhya Pradesh missing women data: मध्यप्रदेश विधानसभा में सरकार ने खुलासा किया कि 2020 से अब तक 2.70 लाख से अधिक महिलाएं और बालिकाएं लापता दर्ज की गईं. इनमें से 50 हजार से ज्यादा का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं.