आस्था

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्‍म ‘हनुमान अंश’, दुनिया भर में इस तारीख को होगी रिलीज, मेकर्स ने बताई खास बातें

Swambhu Media Network ने नीम करौली बाबा (महाराज जी) पर आधारित पहली फीचर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की घोषणा की है. यह फिल्म जून 2026 में दुनियाभर में रिलीज होगी और हिंदी, अंग्रेजी, ब्रज, बुंदेली सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी. खास बात यह रही कि फिल्म का पोस्टर किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बल्कि मंदिर में आशीर्वाद लेकर जारी किया गया. टीम सबसे पहले उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंची और वहां बाबा के आश्रम में पोस्टर प्रस्तुत किया. इसके बाद वृंदावन में उनकी समाधि पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पोस्टर का अनावरण किया गया.

फिल्म की कहानी और खासियत

‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के शुरुआती जीवन पर केंद्रित है. इसमें उनके बचपन, ग्रामीण उत्तर प्रदेश में जीवन और आंतरिक परिवर्तन की यात्रा को दिखाया जाएगा. यह फिल्म किसी साधारण संत की कहानी नहीं बल्कि ऐसे व्यक्ति की जीवनगाथा है जिनका मूल संदेश प्रेम, सेवा और स्मरण रहा. यही तीन उपदेश Love, Serve, Remember फिल्म की आत्मा हैं.

नीम करौली बाबा की महानता

फिल्म के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि महाराज जी ने कभी प्रवचन नहीं दिए और न ही चमत्कार दिखाए. वे अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करते थे. उन्होंने बताया कि इस फिल्म को लिखते और बनाते समय उन्होंने खुद समर्पण का महत्व सीखा.

प्रोड्यूसर्स ने क्‍या कुछ कहा?

फिल्म की प्रोड्यूसर्स रागिनी एस, नम्रता सिंह और अनुप्रिया नागर अलग-अलग पृष्ठभूमि से आती हैं लेकिन महाराज जी से उनका निजी जुड़ाव है. रागिनी ने कहा कि जब यह फिल्म उनके पास आई तो उन्हें लगा जैसे पहले से ही इस कहानी को जानती हों.

मूवी का डायरेक्शन और रिसर्च

डॉ. चतुर्वेदी ने वर्षों तक रिसर्च की, महाराज जी के करीबी लोगों से बातचीत की और उनके जीवन से जुड़े इलाकों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि हर सीन किसी वास्तविक अनुभव पर आधारित है और उनकी सबसे बड़ी चुनौती खुद को रास्ते से हटाना था ताकि कहानी अपने आप बोले.

ग्लोबल और कल्चरल महत्व

नीम करौली बाबा का प्रभाव भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका तक फैला है. उनके आश्रम दोनों देशों में हैं. राम दास जैसे भक्तों ने उन्हें पश्चिम तक पहुंचाया. स्टिव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे लोग भी उनकी भारत यात्रा से प्रभावित हुए. आज भारत में युवा वर्ग भी उन्हें दोबारा खोज रहा है. फिल्म का उद्देश्य घरेलू और वैश्विक पहचान को जोड़ना है.

एक नजर में फिल्म ‘हनुमान अंश’

  • प्रोडक्शन- Swambhu Media Network
  • रिलीज- जून 2026, वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल
  • भाषाएं- हिंदी, अंग्रेजी, ब्रज, बुंदेली आदि
  • निर्देशक- डॉ. विशाल चतुर्वेदी
  • प्रोड्यूसर्स- रागिनी एस, नम्रता सिंह, अनुप्रिया नागर

यह फिल्म महाराज जी के चरणों में समर्पित है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

13 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago