देश

रक्षक ही बने भक्षक! रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के साथ सरेआम बदसलूकी, क्या अब पुलिस का डर हो गया खत्म?

रिपोर्ट- जय व्यास


मध्य प्रदेश में पुलिस के व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. आम लोगों के साथ पुलिस की सख्ती या दुर्व्यवहार की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से जुड़ा हुआ है. पन्ना जिले में रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आने के बाद रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के संगठन ने कड़ा विरोध जताया है.

पुलिस ने किया अभद्र व्यवहार

जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को पन्ना में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भारत सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान एक महिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया. आरोप यह भी है कि मौके पर उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया गया और उनके पास मौजूद लाइसेंसी रिवॉल्वर भी कब्जे में ले ली गई. इस घटना से पीड़ित पक्ष और रिटायर्ड अधिकारियों में नाराजगी है.

पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा मामाल

मामले को गंभीरता से लेते हुए रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के संगठन ने इंदौर में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है. संगठन ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल अनुशासन पर सवाल उठाती हैं, बल्कि पुलिस विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं.

इस संबंध में रिटायर्ड डीजीपी अनिल कुमार (लोकायुक्त, मध्य प्रदेश) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और मामले को गंभीर बताते हुए उचित कार्रवाई की आवश्यकता जताई है.

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

वहीं, इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि रिटायर्ड राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों के संगठन द्वारा दिया गया ज्ञापन मध्य प्रदेश के डीजीपी के नाम है. उन्होंने कहा कि यह ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा और वहीं से आगे की कार्रवाई तय होगी.


ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में मजदूरों का चक्काजाम प्रदर्शन: गुरुग्राम से लेकर नोएडा और बुलंदशहर तक कैसे भड़की आंदोलन की आग?


यह घटना पुलिस के व्यवहार पर एक व्यापक बहस को जन्म देती है. अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान आम नागरिकों के साथ कठोर और असंवेदनशील रवैया अपनाते हैं. लेकिन जब इसी तरह की परिस्थितियों का सामना उन्हें स्वयं करना पड़ता है, तो उसके दर्द और प्रभाव का एहसास होता है. पन्ना की यह घटना इसी सच्चाई को उजागर करती है और यह सवाल उठाती है कि क्या पुलिस व्यवस्था में अधिक संवेदनशीलता और जवाबदेही की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

44 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

2 hours ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

2 hours ago