देश

सरकारी रसूखदार भी नहीं बचे! 200 करोड़ के जमीन घोटाले में नपे SDM और तहसीलदार, कोर्ट के आदेश पर 13 लोगों पर गिरी गाज!

रिपोर्ट- अनिल पांडे


Shahdol land scam case: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ब्यौहारी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नौढीया के खड़हुली गांव में सामने आए करीब 200 करोड़ रुपये के कथित शासकीय जमीन घोटाले में आखिरकार एक साल बाद उम्मीद की किरण दिखाई दी है. मामला उस जमीन से जुड़ा है जिसे ग्रामीण चरनोई और शासकीय भूमि बता रहे हैं, लेकिन आरोप है कि रसूखदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से उसे निजी भूमि बनाकर बेच दिया गया और बड़े पैमाने पर अतिक्रमण भी कराया गया.

जानिए पूरा मामला

बताया जा रहा है कि इस खेल की पटकथा 2010 में लिखनी शुरू हो गई थी, जबकि 2020 से 2024 के बीच पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया, आरोप है कि गैर हकदार लोगों के नाम पर जमीन चढ़ाई गई और सरकारी जमीन को कागजों में गायब कर करोड़ों का खेल किया गया.

इस पूरे मामले को लेकर शिकायतकर्ता मुकेश मिश्रा लगातार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के दफ्तरों के चक्कर काटते रहे, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं. जब सिस्टम ने सुनवाई नहीं की तो आखिरकार उन्होंने न्यायालय की शरण ली. कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी से जांच प्रतिवेदन मांगा. जांच के बाद थाना प्रभारी ने SDM, तहसीलदार, पटवारी समेत 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रतिवेदन पेश किया.


ये भी पढ़ें: मसूद अजहर, इस्माइल लंबू और अब हमजा बुरहान…, PoK के मुजफ्फराबाद में मारा गया भारत के एक और दुश्मन


शिकायतकर्ता को न्याय की उम्मीद

शिकायतकर्ता मुकेश मिश्रा ने कहा कि “देर से ही सही, लेकिन अब न्याय की उम्मीद जगी है.” हालांकि मामला दर्ज होने के बाद अब उन्हें धमकी भरे फोन और मैसेज आने लगे हैं. मुकेश मिश्रा ने खुद मीडिया के सामने यह आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी, या फिर सरकारी जमीन लूटने वाले सफेदपोशों पर वास्तव में शिकंजा कस पाएगा?

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago