Categories: देश

यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में भेड़िए का कहर, हमले में एक ही परिवार के 5 लोग घायल

MP Wolf Attack:  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक परिवार के पांच सदस्यों पर एक भेड़िए ने हमला कर दिया. परिवार के चीख-पुकार के बाद पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और भेड़िए को भगाया. हरसूद के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) संदीप वास्कले ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने मीडिया को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल खालवा तहसील के मालगांव गांव में शुक्रवार रात 2:30 बजे हुई.

एक ही परिवार के 5 लोग घायल

एसडीओपी ने कहा कि इस हमले में एक महिला के हाथ पर घाव हुआ है जबकि चार पुरुषों के हाथ पर भेड़िए ने काटा है. उनका इलाज खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है. खंडवा डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) राकेश डामोर ने मीडिया को बताया कि घायलों को रेबीज के टीके और दवाएं दी गई हैं. यह पता नहीं चल सका कि भेड़िया पकड़ा गया है या नहीं.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो क्लिप को देखते हुए यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह कौन सा जानवर था. वीडियो में जानवर सियार जैसा नजर आ रहा है, जो भेड़िए से थोड़ा छोटा है”

बहराइच में भेड़ियों के हमलों में सात बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

पुलिस के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि यह एक भेड़िया था, डामोर ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि यह वन विभाग है जो वन्यजीवों से निपटता है. मामले की जांच जारी है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. मध्य प्रदेश में यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी हैं. पिछले दो महीनों में बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों में सात बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि वहां के अधिकारियों के अनुसार, लगभग तीन दर्जन अन्य लोग घायल हो गए.

आईएएनएस

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

1 hour ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago