आस्था

Ganesh Chaturthi 2024: राशि के अनुसार भगवान गणेश को चढ़ाएं ये चीज, दूर हो जाएंगे हर संकट; हमेशा रहेंगे खुशहाल

Ganesh Chaturthi 2024: आज यानी 7 सितंबर से दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो रहा है जो 17 सिंतबर तक चलेगा. इस दौरान भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद यानी भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि को गणपति का जन्म हुआ था, इसलिए इस महीने की गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है. भगवान गणेश की पूजा सभी देवों में सबसे पहले की जाती है. उनकी उपासना से भक्तों के हर संकट दूर होते हैं, साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार, भगवान गणेश क्या अर्पित करें.

राशि के अनुसार भगवान गणेश को क्या अर्पित करें

मेष-  इस राशि के जातक भगवान गणेश को गुड़ या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाएं. वहीं, इस राशि के जातकों को नारंगी या लाल रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए.

वृषभ- गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस राशि से जुड़े लोगों को भगवान गणेश को सूखे मेवे और मावे से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इसके साथ ही फेद या गुलाबी रंग के गणेश प्रतिमा स्थापित करना शुभ रहेगा.

मिथुन- भगवान गणेश को मूंग के हलवे के भोग लगाएं. साथ ही काली, पीली, या लाल मिट्टी से बने हरे या लाल रंग की प्रतिमा स्थापित करें.

कर्क- गणपति को मावे से बने मिठाई का भोग लगाएं. इसके साथ ही काली, पीली या बालूरेत से बनी सफेद गणेश प्रतिमा स्थापित करें.

सिंह- गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें मोदक, गुड़, चला, बेसन और लड्डू का भोग लगाएं. इसके अलावा लाल या नारंगी रंग की मूर्ति स्थापित करें.

कन्या- इस राशि के जातक भगवान गणेश को मूंग का हलवा अर्पित करें. साथ ही, घर में हरे या लाल रंग की मूर्ति स्थापित करें.

तुला- तुला राशि से संबंध रखने वालों को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को सूखे मेवे और मिठाई का भोग लगाएं. इसके अलावा घर में सफेद या गुलाबी रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित करें.

वृश्चिक- गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश को गुड़ या मोदक का भोग लगाएं. घर में नारंगी या लाल रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करें.

धनु- धनु राशि के जातक भगवान गणेश को बेसन के लड्डू, पपीता, केला, मोदक का भोग लगाएं. साथ ही पीला या नारंगी रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करें.

मकर- इस राशि से लोग गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को केला, पकवान, पूड़ी-खीर का भोग लगाएं. बैंगनी, नीला या काले रंग के गणेश प्रतिमा की पूजा करना आपके लिए शुभ रहेगा.

कुंभ- कुंभ राशि के जातक गणपति को केले, या खीर-पूड़ी चढ़ाएं. साथ ही साथ बैंगनी, नीले रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करें.

मीन- मीन राशि से जुड़े लोगों को गणेश चतुर्थी पर गणपति को बेसन के लड्डू, पपीता, केला, मोदक का भोग लगाना चाहिए. इसके अलावा पीली या नारंगी रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर इस तरह करें गणपति की पूजा, जानें मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और आरती

यह भी पढ़ें: दिल्ली के 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां भक्तों पर कृपा बरसाते हैं गणपति बप्पा

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

5 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

5 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

6 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

7 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

7 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 hours ago