वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कक्षा सात के एक मुस्लिम बच्चे के साथ बुरा व्यवहार किया है. प्रिसिंपल पर आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम बच्चे को आतंकवादी कहा है. इस पूरे मामले में बच्चे पर भी आरोप लगाया गया है. बच्चे पर आरोप है कि वह अक्सर स्कूल में मांसाहारी खाना लाता था और मंदिर के बारे में गलतबयानी करता था.
इस पूरे मामले को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल और बच्चे की मां के बीच जमकर बहस हुई, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. द प्रिंट ने बच्चे की मां की ओर से एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें लिखा है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चे पर स्कूल में मौजूद मंदिर को तोड़ने का आरोप लगाया और उसे ‘आतंकवादी’ बुलाया. बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे को एक स्टोर रूम में बंद किया गया और प्रिंसिपल ने उससे ये पूछते हुए वीडियो बनाया कि क्या उसका इरादा स्कूल को उड़ाने का है? बच्चे की मां ने प्रिंसिपल के उस आरोप का खंडन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बच्चा मांसाहारी खाना लाता है. उन्होंने कहा कि उनका बच्चा मांसाहारी खाना नहीं खाता. मां का ये भी दावा किया कि स्कूल के दूसरे बच्चों ने उसके बच्चे के साथ धार्मिक पहचान को लेकर परेशान किया.
ये भी पढ़ें-Telangana: शराब मिलाकर बनाई जा रही थी आइसक्रीम, फैक्ट्री में छापामारी कर अधिकारियों ने 2 को दबोचा-Video
फिलहाल इस सम्बंध में वीडियो और खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं. प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि स्कूल के मालिक मंगल सिंह सैनी पूर्व राज्य मंत्री हैं. स्कूल का संचालन उनके बेटे और बहू करते हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णू प्रताप सिंह ने एक कमेटी का गठन कर दिया है और कमेटी ही इस पूरे मामले की जांच करेगी. कमेटी में तीन स्कूलों के प्रिंसिपल्स को शामिल किया गया है. दूसरी ओर इस पूरे मामले पर प्रिंसिपल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही मोहल्ले के मुस्लिम कमेटी के लोगों ने प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. मुस्लिम कमेटी ने उप-विभागीय मजिस्ट्रेट से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल की गिरफ्तारी और स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी मांग की. इस मामले में एक लेटर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखा गया और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई.
-भारत एक्सप्रेस
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…
SUPREME COURT SLAMS TRANSIT BAN: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…