देश

Manipur: विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के सांसद जमीनी हकीकत जानने पहुंचे मणिपुर, अधीर रंजन चौधरी बोले- फैसले से पहले सर्वे करना चाहते हैं

Opposition Delegation Visit Manipur: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ ‘INDIA’ के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर पहुंच गया है. विपक्षी दलों के सांसद यहां तीन मई से पूर्वोत्तर राज्य में भड़की जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए कई राहत शिविरों का दौरा करेंगे. प्रतिनिधिमंडल चुराचांदपुर में राहत शिविरों में रह रहे कुकी समुदाय के पीड़ितों से मिलेंगे.

मणिपुर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने यहां पहुंचने के बाद कहा कि मणिपुर में जातीय हिंसा की घटनाओं ने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है. हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं और हम सभी को मणिपुर में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि, “राज्यपाल से हमारी कई मांगें हैं. हम कोई भी फैसला लेने से पहले एक सर्वे कराना चाहते हैं और आपस में चर्चा करना चाहते हैं.”

दो टीम में बांटा जाएगा प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल के दौरे के संबंध में एक सुरक्षा अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, ‘‘वे सुरक्षा कारणों से इंफाल से हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर जाएंगे. इस समय केवल एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध है, इसलिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दो टीम में बांटा जाएगा.’’ मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के एक सूत्र ने बताया कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और अन्य सांसदों की एक टीम चुराचांदपुर कॉलेज के लड़कों के छात्रावास में स्थापित एक राहत शिविर का दौरा करेगी.

इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और अन्य सांसदों की एक टीम चुराचांदपुर में पीड़ितो से मिलने के बाद इंफाल में अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व वाली टीम मेइती समुदाय के पीड़ितों से मिलने के लिए सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कॉलेज में एक अन्य राहत शिविर में जाएंगे.’’

राज्यपाल अनसुइया उइके से करेंगे मुलाकात

विपक्षी सांसदों की दूसरी टीम इंफाल पूर्वी जिले में ‘आइडियल गर्ल्स कॉलेज’ राहत शिविर जाएगी और इंफाल पश्चिमी जिले के लेम्बोइखोंगांगखोंग में एक अन्य शिविर का दौरा करेगी. MPCC के अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडल रविवार सुबह राजभवन में राज्यपाल अनसुइया उइके से मिलेगा और मणिपुर की मौजूदा स्थिति एवं शांति बहाल करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर बात करेगा.’’

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

10 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

31 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

46 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago