खेल

World Cup 2023 AUS vs SA: साउथ अफ्रीका के सामने 177 रन पर ढेर हुई कंगारू टीम, 134 रनों से हुई करारी हार

World Cup 2023 AUS vs SA: वर्ल्ड कप 2023 का दसवां मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. जिसमें साउथ अफ्रीका 134 रनों से जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर ऑल आउट हो गई.

साउथ अफ्रीका ने बनाए 311 रन

टॉस हारने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला. पारी की शुरुआत करने क्विंटन डि कॉक और कप्तान टेम्बा बवूमा क्रीज पर आए. दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की. दोनों टीमों ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली. साउथ अफ्रीका को 20वें ओवर में पहला झटका टेम्बा बवूमा के रूप में लगा. वे 55 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद रासी वान दर दुसें आए और डि कॉक के साथ पारी को आगे बढ़ाया. 29वें ओवर में साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका  रासी वान दर दुसें के रूप में लगा. वे 26 रन बनाकर आउट हो गये.

डिकॉक ने खेली शतकीय पारी

साउथ अफ्रीका को 35वें ओवर में तीसरा झटका क्विंटन डि कॉक के रूप में लगा. डि कॉक ने 106 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. उन्होंने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. डि कॉक के आउट होने के बाद मार्करम और क्लासेन ने पारी को संभाली. एडेन मार्करम 56 रन बनाकर आउट हुए. वहीं क्लासेन 29 रन बनाकर आउट हुए. डेविड मिलर 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. जबकि, मार्को यानसन 26 रन बनाये. इस तरीके से साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 311 रन बनाए.

177 रन पर ऑल आउट हुई ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका की ओर से दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. टीम के टॉप ऑर्डर सस्ते में आउट हो गये. सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने 7 रन बनाकर आउट हो गये. वहीं डेविड वॉर्नर भी कुछ खास नहीं कर पाए. वो 27 गेंदों में 13 रन बनाकर कैच आउट हो गये. वहीं स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू आउट हुए. डीआरएस लेने के बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्शेन लाबुशेन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. इसके अलावा किसी भी खिलाड़ी ने 30 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. जॉश इंग्लस और मार्कस स्टॉयनिस ने 5-5 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 3, मिचेल स्टार्क ने 27 रन, पैट कमिंस ने 22 रन और जोश हेजलवुड ने 2 रन बनाए. एडम जम्पा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे.

कगिसो रबाडा ने झटके तीन विकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से मिचेल स्टॉर्क और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए. वहीं जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टॉर्क ने 1-1 विकेट लिए. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सर्वाधित तीन विकेट झटके. इसके अवला मार्को जॉनसन, केशव महराज और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए. वहीं लुंगि एनगिडी ने एक विकेट लिए. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक प्लेयर ऑफ द मैच बने.

ये भी पढ़ें- AUS vs SA: स्टीव स्मिथ के आउट होने पर मचा बवाल, अंपायर को भी DRS पर नहीं हुआ यकीन

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टॉर्क, ऐडम जम्पा, जोश हेजलबुड.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बवूमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महराज, कगिसो रबाडा, लुंगि एनगिडी, तबरेज शम्सी.

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

52 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

55 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

1 hour ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago