देश

Ujjain News: ‘बच्ची को अस्पताल लाने में देरी होती तो जा सकती थी जान’, जानिए रेप पीड़िता की हालत को लेकर क्या बोले डॉक्टर?

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हुई हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिसके बारे में कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने कहा था कि अगर बच्ची को अस्पताल लाने में देरी होती तो उसकी जान भी जा सकती थी. जब पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया, उस समय वो मौत की दहलीज पर थी. अभी भी पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है.

होश में आने पर मां को याद करती है पीड़िता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का ऑपरेशन किया गया है. जल्द ही ठीक होने की उम्मीद की जा रही है. बच्ची को जब भी होश आता है तो वह अपनी मां को याद करने के साथ ही स्कूली ड्रेस को याद करती है. उसके बाद रोना शुरू कर देती है. ये वही यूनिफॉर्म है जिसे उसने वारदात के समय पहन रखी थी. पीड़िता की मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं है. घटना से उसे गहरा सदमा लगा है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं इस घटना के बारे में पीड़ित बच्ची के परिजनों का कहना है कि उसका ऑपरेशन किया गया है. परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जब रविवार की रात परिजन बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो सतना जिले के उनके गांव में पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने कहा था कि खुद ही ढूंढ लो साथ ही कहा कि 24 घंटे के बाद FIR लिखी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha 2024: “न किसी को चाय ऑफर करेंगे, न तो बैनर-पोस्टर लगाएंगे” लोकसभा चुनाव को लेकर गडकरी का बड़ा ऐलान

उज्जैन पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि सतना पुलिस ने अपहरण की शिकायत दर्ज नहीं की थी. जबकि बताया गया था कि बच्ची मानसिक रूप से ठीक नहीं है. पीड़िता के चाचा ने बताया कि रविवार को जब उसके दादा मवेशियों को चराने के लिए लेकर गए थे तभी बिना बताए वह घर से चली गई थी. उसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक न मिलने पर पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था.

गैंगरेप की जताई जा रही आशंका

बच्ची की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है, लेकिन उज्जैन पुलिस इस बात को सिरे से खारिज कर रही है. पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा का कहना है कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है. अब कुछ स्तर पर और जांच करनी है. जिसके बाद चालान अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले और एक ऑटो चालक को साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एसपी सचिन शर्मा ने आगे बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है. उसे अच्छा इलाज मिल रहा है और लगातार डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है.

जारी हुआ स्वास्थ्य बुलेटिन

एमटीएच अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीएस ठाकुर ने पीड़िता का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि पीड़िता का ऑपरेशन 26 सितंबर को किया गया था. पिछले तीन दिनों में उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago