देश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को भेजा समन

MUDA Scam: कर्नाटक के बहुचर्चित मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में हुए घोटाले के मामले में आने वाले समय में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण 6 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है. ईडी ने सभी को अलग-अलग तारीख पर बुलाया है. इनसे बेंगलुरु स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में पूछताछ होगी. ईडी जिन 6 कर्मचारियों और अधिकारियों को समन भेजा है उन्हें कुछ दस्तावेज लाने को भी कहा है.

धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

पिछले महीने ही मुख्यमंत्री सहित उनसे जुड़े कई अधिकारियों के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था. कर्नाटक लोकायुक्त ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. जिसे ईडी ने टेकओवर किया था. स्पेशल कोर्ट ने भी मामला दर्ज करने का आदेश दिया था.

क्या है आरोप?

आरोप है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी को 2011 में कथित तौर पर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से तमाम नियमों नको ताक पर रखकर 14 हाऊसिंग साईट दी थी. मैसूर में MUDA कार्यालय और कुछ अन्य जगहों पर 18 अक्टूबर को ईडी ने छापेमारी की थी. 3 अक्टूबर को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण घोटाला मामले में शिकायत दर्ज करने वालों में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा जांच के संबंध में सबूत देने और रेकॉर्ड पेश करने के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए थे.

स्नेहमयी कृष्णा की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पर्वती और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उन्होंने ईडी में भी शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपने या अपने परिवार द्वारा किसी भी तरह के गलत काम से इनकार करते हुए कहा था कि विपक्ष उनसे डरा हुआ है और उन्होंने कहा था कि यह उनके खिलाफ पहला ऐसा राजनीतिक मामला है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

6 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

8 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

16 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

26 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

30 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

34 minutes ago