देश

“मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया”, रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी ने लिखा भावुक पोस्ट

भारतीय उद्योग जगत के महान हस्ती रहे रतन टाटा (86) का निधन हो गया. मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. पिछले कुछ समय से वो अस्पताल में भर्ती थे. रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर देश-विदेश के कई दिग्गजों ने रतन टाटा के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है. इसी क्रम में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी रनत टाटा के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.

मुकेश अंबानी ने व्यक्त की संवेदनाएं

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक्स हेंडल पर पोस्ट किए गए पत्र में मुकेश अंबानी ने रतन टाटा के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए बहुत दुखद दिन है. रतन टाटा का निधन सिर्फ़ टाटा समूह के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है. व्यक्तिगत स्तर पर, रतन टाटा के निधन ने मुझे बहुत दुःख पहुंचाया है क्योंकि मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है. उनके साथ मेरी प्रत्येक बातचीत ने मुझे प्रेरित और ऊर्जावान बनाया और उनके चरित्र की महानता और उनके द्वारा अपनाए गए उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों के प्रति मेरा सम्मान बढ़ाया. रतन टाटा एक दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए प्रयास किया.”

उन्होंने आगे लिखा, श्री रतन टाटा के निधन के साथ, भारत ने अपने सबसे शानदार और दयालु पुत्रों में से एक को खो दिया है. श्री टाटा ने भारत को दुनिया भर में पहुंचाया और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चीज़ों को भारत में लाया. उन्होंने टाटा घराने को संस्थागत रूप दिया और इसे एक अंतरराष्ट्रीय उद्यम बनाया, जिसने 1991 में चेयरमैन का पद संभालने के बाद से टाटा समूह को 70 गुना से अधिक बढ़ाया. रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की ओर से, मैं टाटा परिवार और पूरे टाटा समूह के शोक संतप्त सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे. ओम शांति.


ये भी पढ़ें- रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा Tata Group, कैसे चुना जाएगा उत्तराधिकारी? जानें कौन है रेस में आगे


ये भी पढ़ें- रतन टाटा के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- ‘एक युग का अंत हो गया’


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

7 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

41 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

58 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago