एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को एक बार फिर जान से मारने धमकी मिली है. इस बार मुकेश अंबानी से 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इससे पहले अंबानी को दो बार ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसमें पहले 28 अक्टूबर को 20 करोड़ और फिर 29 अक्टूबर को 200 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी. धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. एंटीलिया की सुरक्षा को और भी सख्त किया जा रहा है. इसके अलावा धमकी देने वाले के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.
बता दें कि इससे पहले दो बार धमकी दी गई थी. जिसमें पहले ईमेल के जरिए 20 करोड़ और उसके बाद 24 घंटे के अंदर उसी ईमेल अकाउंट से एक और ईमेल भेजकर 200 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में कहा गया है,”पिछले ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया गया. इसलिए इस बार धनराशि 20 करोड़ से बढ़ाकर 200 करोड़ कर दी गई है. अगर ये पैसे नहीं मिले तो मुकेश अंबानी की मौत निश्चित है.” पहले ईमेल भेजने वाले की पहचान का पता लगा लिया गया, लेकिन पुलिस दूसरे ईमेल भेजने वाले की पहचान की पुष्टि नहीं कर सकी. पुलिस के मुताबिक, सादाब ने जिस अकाउंट से ईमेल भेजा था, उसी अकाउंट से दोबारा धमकी भरा मेल आया और 200 करोड़ रुपये की मांग की गई. पुलिस ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- शराब नीति मामले में CM केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें! ED ने भेजा नोटिस, इस तारीख को होगी पूछताछ
यह पहली बार नहीं है. मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. पिछले साल मुंबई पुलिस ने धमकी भरे फोन कॉल के आरोप में बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया था. उस शख्स पर मुकेश और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने और उनके आवास एंटीलिया को उड़ाने की धमकी देने का आरोप था. 2021 में, अंबानी के दक्षिण मुंबई आवास से कुछ गज की दूरी पर विस्फोटकों से भरी कार बरामद की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…