Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, 400 करोड़ रुपये की हुई डिमांड

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को एक बार फिर से जान से मारने धमकी मिली है. इस बार मुकेश अंबानी से 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है.

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को एक बार फिर जान से मारने धमकी मिली है. इस बार मुकेश अंबानी से 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इससे पहले अंबानी को दो बार ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसमें पहले 28 अक्टूबर को 20 करोड़ और फिर 29 अक्टूबर को 200 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी. धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. एंटीलिया की सुरक्षा को और भी सख्त किया जा रहा है. इसके अलावा धमकी देने वाले के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

24 घंटे में दो बार मिली थी धमकी

बता दें कि इससे पहले दो बार धमकी दी गई थी. जिसमें पहले ईमेल के जरिए 20 करोड़ और उसके बाद 24 घंटे के अंदर उसी ईमेल अकाउंट से एक और ईमेल भेजकर 200 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में कहा गया है,”पिछले ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया गया. इसलिए इस बार धनराशि 20 करोड़ से बढ़ाकर 200 करोड़ कर दी गई है. अगर ये पैसे नहीं मिले तो मुकेश अंबानी की मौत निश्चित है.” पहले ईमेल भेजने वाले की पहचान का पता लगा लिया गया, लेकिन पुलिस दूसरे ईमेल भेजने वाले की पहचान की पुष्टि नहीं कर सकी. पुलिस के मुताबिक, सादाब ने जिस अकाउंट से ईमेल भेजा था, उसी अकाउंट से दोबारा धमकी भरा मेल आया और 200 करोड़ रुपये की मांग की गई. पुलिस ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- शराब नीति मामले में CM केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें! ED ने भेजा नोटिस, इस तारीख को होगी पूछताछ

पहले भी अंबानी को मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है. मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. पिछले साल मुंबई पुलिस ने धमकी भरे फोन कॉल के आरोप में बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया था. उस शख्स पर मुकेश और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने और उनके आवास एंटीलिया को उड़ाने की धमकी देने का आरोप था. 2021 में, अंबानी के दक्षिण मुंबई आवास से कुछ गज की दूरी पर विस्फोटकों से भरी कार बरामद की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest