Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में आज 10 बजे सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार, कब्र तैयार

Mukhtar Ansari Funeral: गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से सपा विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चाचा मुख्तार को शनिवार सुबह 10 बजे यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.

Mukhtar Ansari Funeral

मुख्तार को दफनाने के लिए कब्र तैयार.

Mukhtar Ansari Funeral: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आज उनका शव गाजीपुर पहुंचेगा. जहां सुबह 10 बजे उसे मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. इससे पहले उनके शव का बांदा मेडिकल काॅलेज में 5 डाॅक्टरों की एक टीम ने पोस्टमाॅर्टम किया. इसके बाद उसके शव को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास के लिए रवाना किया गया.

गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से सपा विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चाचा मुख्तार को शनिवार सुबह 10 बजे यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिसतान में दफनाया जाएगा. इस बीच मोहम्मदाबाद यूसूफपुर में आज सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे. लोग मुख्तार के शव का इंतजार कर रहे हैं. बांदा के मेडिकल काॅलेज में पोस्टमाॅर्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच 26 गाड़ियों का काफिला मुख्तार का शव लेकर मोहम्मदाबाद के लिए रवाना हो गया. जानकारी के अनुसार मुख्तार के माता-पिता की कब्रें भी इसी कब्रिस्तान में हैं.

प्रशासन ने गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मुख्तार 2005 से ही जेल में था. उसके उपर 8 से अधिक राज्यों में हत्या और अपहरण के 60 से अधिक मामले दर्ज थे. उसे गुरुवार रात तबीयत खराब होने के बाद बांदा जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज ले जाया गया था. जहां देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः धीमा जहर या हार्ट अटैक, जानें कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ये भी पढ़ेंः मऊ दंगों के बाद योगी के काफिले पर मुख्तार ने करवाया था हमला, जानें कैसे बाल-बाल बचे थे आज के सीएम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital