देश

Mukhtar Ansari: गैंगस्टर मामले में सफाई देने नहीं पहुंचे मुख्तार अंसारी ,कोर्ट ने दे दिया यह आदेश

कई आपराधिक मामलों के चलते जेल में बंद मुख्तार अंसारी को आज गैंगस्टर मामले में अपनी सफाई देने के लिए अदालत में पेश होना था, लेकिन वो कोर्ट के सामने हाजिर नहीं हुए. उनकी गैरहाजिरी पर कोर्ट ने  सख्त आदेश जारी कर दिया है.

1996 के गैंगस्टर मुकदमे में मुख्तार अंसारी और भीम सिंह अपने पक्ष में सफाई देने के लिए नहीं पहुंचे. मुख्तार अंसारी के पास कोर्ट में अपनी दलील देने के लिए आखिरी मौका था. उन्हें बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश होना था. जिसके बाद इस मामले पर बहस के लिए 14 नवंबर की तिथि तय की गई है

यह था पूरा मामला

आज से करीब 30 साल पहले 13 अगस्त 1991 को वाराणसी में अजय राय और मुख्तार अंसार के बीच खूनी जंग हुई थी. बताया जाता है कि, दोपहर करीब 1 बजे अजय राय अपने भाई अवधेश राय के साथ अपने घर के गेट पर खडे़ थे. इसी बीच उनके पास एक मारुती कार आकर रुकी. आरोपों के मुताबिक इस कार में मुख्तार अंसारी और उनके गैंग के लोग मौजूद थे. मुख्तार अंसारी पर आरोप है कि, उन्होंनेे अपने साथियों के साथ मिलकर अवधेश राय और उनके भाई के ऊपर अंधाधुध फायरिंग शुरु कर दी. इस घटना में अवधेश राय की मौके पर ही मौत हो गई थी.

इसी मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी और उसके साथी भीम सिंह के खिलाफ वाराणासी कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था. तब से वाराणसी की जिला अदालत में यह मामाला विचाराधीन है.

ये भी पढ़े:-

UP Prevent Dengue: प्रदेशवासियों को मिलेगी डेंगू से राहत, सीएम योगी ने दिए डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने के निर्देश

बांदा जेल से देनी थी मामले पर सफाई

यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी और उसके साथी भीम सिंह को जेल से  वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मामले की सफाई देनी थी. लेकिन वो कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद इस मामले पर जिला जज की बेंच 14 नवंबर को बहस करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

15 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

16 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

26 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago